फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man was found covered in blood in his neighbor's courtyard.

Karnal News: खून से लथपथ हालत में पड़ोसी के आंगन में मिला युवक

Thu, 16 Apr 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 16 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A young man was found covered in blood in his neighbor's courtyard.
यमुनानगर। गांव रायपुर में 22 वर्षीय युवक पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक खून से लथपथ हालत में अपने ही पड़ोसी के घर के आंगन में मिला। घायल युवक को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि घायल युवक शमशाद जेसीबी चलाने का काम करता है। मंगलवार सुबह वह रोज की तरह काम पर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। रात करीब आठ बजे पड़ोसियों ने परिजन को सूचना दी कि शमशाद उनके आंगन में खून से लथपथ पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और देखा कि शमशाद की गर्दन से खून बह रहा था। प्राथमिक जांच में गर्दन पर किसी तेजधार हथियार से वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जिस घर में शमशाद मिला, वह उसकी बुआ का बताया जा रहा है, हालांकि वर्तमान में वहां किराएदार रह रहे हैं। परिजन तुरंत उसे नागरिक अस्पताल यमुनानगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गर्दन पर छह टांके लगाए। फिलहाल शमशाद की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed