फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man was attacked with a knife and a brick after blocking his way.A young man was attacked with a knife and a brick after blocking his way.

Karnal News: रास्ता रोककर युवक पर चाकू और ईंट से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a knife and a brick after blocking his way.A young man was attacked with a knife and a brick after blocking his way.
करनाल/इंद्री। गांव नौरता के पास बाइक सवार युवक रोहित का रास्ता रोककर चाकू और ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर इंद्री थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बीबीपुर जाटान निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनका भतीजा रोहित रविवार की रात को बाइक पर सवार होकर इंद्री से आ रहा था। जैसे ही वह नौरता गांव के पास पहुंचा तो रास्ते में गांव कमालपुर रोडान निवासी निखिल उर्फ जेडी, अमन सहित करीब छह सात लड़कों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद उनके पेट में चाकू से व गर्दन और सिर पर ईंट से वार किया। घायल हालत में रोहित ने उन्हें सूचना दी। इसके बाद वे उसे करनाल के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज चल राह है। इंद्री थाना के जांच अधिकारी मशेर सिंह ने बताया कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed