फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man was attacked with a knife after being blocked on his way, his condition is critical.

Karnal News: युवक का रास्ता रोककर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Thu, 26 Mar 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 26 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a knife after being blocked on his way, his condition is critical.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। घरौंडा की दीपचंद मंडी में 22 मार्च को दिनदहाड़े चार-पांच युवकों ने बसताड़ा रोड निवासी राजीव पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे नजदीकी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने पर उसे करनाल कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। डाॅक्टर ने यहां से भी पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
घायल के चचेरे भाई बसताड़ा रोड घराैंडा निवासी मोहित राणा की शिकायत पर घराैंडा थाना पुलिस ने आरोपी गोल्डी सहित पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 22 मार्च को दोपहर पाैने तीन बजे उनका चचेरा भाई राजीव राणा किसी काम से दीपचंद मंडी में जा रहा था। इसी दाैरान वहां पहले से माैजूद भीष्म मार्ग निवासी गोल्ड़ी और उसके चार-पांच साथियों ने रास्ता रोककर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने राजीव पर चाकुओं से कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हमले की जानकारी के बाद वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए माैके से भाग गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन ने गंभीर रूप से घायल राजीव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने पहले करनाल और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घराैंडा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने खतरनाक हथियारों से हमला करके घायल करने सहित अन्य आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पक्ष को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed