फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man died in an accident while returning from duty

Karnal News: ड्यूटी से लौटते समय हादसे में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A young man died in an accident while returning from duty
कंडेला रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल कंडेला रोड पर देर रात हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक दीपक बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से घर लौट रहा था। राहगीरों की मदद से घायल अवस्था में दीपक को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दीपक के पिता ने बताया कि उन्हें रात करीब डेढ़ बजे पुलिस का फोन आया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दीपक ड्यूटी से रात को लौटते समय कंडेला रोड पर पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन



मां की बीमारी के चलते करता था अप-डाउन



मृतक दीपक मूल रूप से यूपी के शामली जिले के खेड़ी करमू गांव का रहने वाला था और पानीपत के एक धर्मकांटे पर कार्यरत था। उसके पिता मुकेश कुमार ने बताया कि दीपक रोजाना पानीपत से घर अप-डाउन करता था क्योंकि उसकी मां बीमार रहती थी और पथरी की समस्या से पीड़ित है। घर की जिम्मेदारी का बोझ उसके कंधों पर था। दीपक तीन भाई-बहनों में इकलौता था। उसकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है जबकि दो बहनें घर पर हैं। दीपक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जांच अधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed