{"_id":"69d16d52802e07818c097e4e","slug":"a-trolley-full-of-straw-overturned-on-the-highway-karnal-news-c-245-1-kht1007-147431-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हाईवे पर पराली से भरी ट्रॉली पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हाईवे पर पराली से भरी ट्रॉली पलटी
Sun, 05 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
04ढांड 01 निर्माणाधीन सड़क पर पलटी हुई पराली से भरी ट्राली।
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। करनाल-पटियाला हाईवे पर कौल नहर पुल से पबनावा मोड़ तक बन रही सीसी सड़क का निर्माण कार्य अव्यवस्थाओं के बीच जारी है। बीती रात पराली से भरी एक ओवरलोड ट्रॉली निर्माणाधीन सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
इससे पहले भी एक ट्रक टूटी पुलिया में धंस चुका है, जिससे निर्माण कार्य की खामियां उजागर हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि सुरक्षा इंतजामों की कमी और ठेकेदार की लापरवाही के चलते यहां हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क को एक ओर से बंद कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन उचित बैरिकेडिंग नहीं होने के कारण भारी और ओवरलोडेड वाहन निर्माणाधीन हिस्से से ही गुजर रहे हैं। इससे वाहन असंतुलित होकर पलटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
निर्माण के दौरान जिस दूसरे हिस्से को आवाजाही के लिए खोला गया है, उसकी हालत भी बेहद खराब है। सड़क
पर कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बरसात के समय 2 से 3 फीट तक पानी भर जाता है। इससे वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने निर्माण के दौरान
सड़क एक तरफ से बंद करने और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।