फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A state-of-the-art indoor volleyball complex and shooting range will be built at Kambopura at a cost of Rs 10.80 crore.

Karnal News: कंबोपुरा में 10.80 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इनडोर वॉलीबॉल परिसर और शूटिंग रेंज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art indoor volleyball complex and shooting range will be built at Kambopura at a cost of Rs 10.80 crore.
कर्ण स्टेडियम में वॉलीबॉलका अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
जितेंद्र नरवाल
विज्ञापन

करनाल। जिले के वॉलीबॉल और शूटिंग खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से कंबोपुरा में एक अत्याधुनिक इनडोर वॉलीबॉल परिसर और शूटिंग रेंज बनाया जाएगा। करीब 10.80 करोड़ की इस परियोजना का जिले के वॉलीबॉल और शूटिंग प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
कंबोपुरा में करीब 6.7 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो अत्याधुनिक वॉलीबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे, जिनका उपयोग बास्केटबॉल कोर्ट के रूप में भी किया जा सकेगा। इसके अलावा एक आधुनिक शूटिंग रेंज, जिम और योगा ग्राउंड भी परिसर में विकसित किए जाएंगे। वॉलीबॉल कोर्ट का आकार 40×28 मीटर, शूटिंग रेंज का 15×26 मीटर और ओपन जिम का आकार 27×13 मीटर प्रस्तावित किया गया है। सबसे खास बात ये है कि राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ तैयार किया जाने वाला ये खेल परिसर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के किनारे बनाया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों और आम नागरिकों को यहां पहुंचने में सुविधा रहेगी। इसमें सिर्फ करनाल शहर के ही नही बल्कि आसपास के गांवों के खिलाड़ी भी अभ्यास कर पाएंगे।
विज्ञापन


कंबोपुरा क्षेत्र का पहला ऐसा गांव है जिसमें निगम में शामिल करने के बाद करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के विकास में शामिल किया गया है। इस परियोजना की सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई। जिसके आधार पर स्मार्ट सिटी की ओर से इसका टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर अलॉट होने के बाद इसका परियोजना का काम शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि आगामी वर्ष के अंत तक जिले भर के खिलाड़ियों को इसकी सौगात मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में वॉलीबॉल के तीन कोर्ट, प्राइवेट हैं सभी शूटिंग अकादमी
शूटिंग में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने वाले जिले से तीन खिलाड़ी ओलंपिक तक खेल चुके हैं। शहर में तकरीबन पांच अकादमी हैं जो प्राइवेट हैं। इनमें करीब 500 से ज्यादा खिलाड़ी निशानेबाजी की तैयारी कर रहे हैं। बाकी खिलाड़ी अभ्यास के लिए दूसरे जिलों या महानगरों की ओर रुख कर रहे हैं। अब आधुनिक शूटिंग रेंज बनने से यहां के अन्य अभ्यासरत खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा। दूसरी ओर शहर में वॉलीबाॅल के तीन कोर्ट हैं। तीन कोर्ट कर्ण स्टेडियम में हैं। हालांकि इनके हालात खस्ता हैं। यहां आसपास से रोजाना 60 से 80 खिलाड़ी अभ्यास भी करने आते हैं। इसके अलावा शहर में एक भी सरकारी शूटिंग अकादमी नहीं है। जबकि ये शहर देश को चार राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दे चुका है। इनकी तर्ज पर अब बाकी खिलाड़ी भी अभ्यास कर जिले को पहचान दिलाने का काम करेंगे।

रोजाना अभ्यास कर सकेंगे 200 से 300 खिलाड़ी
इस खेल परिसर से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से प्रतिदिन करीब 200 से 300 खिलाड़ियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। ये खिलाड़ी एक समय में यहां अभ्यास कर सकेंगे। इसमें स्कूल, कॉलेज, अकादमियों से जुड़े खिलाड़ी, युवा वर्ग, महिला खिलाड़ी और शूटिंग में रुचि रखने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। इनडोर सुविधा होने के कारण खिलाड़ी मौसम की बाधा के बिना पूरे वर्ष अभ्यास कर सकेंगे। शूटिंग रेंज के निर्माण से करनाल और आसपास के जिलों के खिलाड़ियों को बाहर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। वहीं जिम और योग ग्राउंड से खिलाड़ियों की फिटनेस, लचीलापन और मानसिक मजबूती पर भी ध्यान दिया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि शूटिंग रेंज विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे से सुसज्जित होंगी। इसमें 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर स्पर्धाओं के लिए वातानुकूलित रेंज, इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य प्रणाली और ट्रैप व स्कीट रेंज शामिल किए जाएंगे। साथ में दर्शकों के लिए सुविधाएं, एक आधुनिक कोचिंग सेंटर, एथलीटों के लिए छात्रावास और पोषण एवं चिकित्सा देखभाल भी इस परिसर के अभिन्न अंग होंगे।

खेल परिसर क्षेत्र में खेल के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित होने से खिलाड़ियों और आगंतुकों को सुगम पहुंच मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह परिसर युवाओं को वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और शूटिंग जैसे खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
- रामफल, जीएम, करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed