फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A fake ID was created and the pictures of the mother and daughter were posted on social media.

Karnal News: फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर डाली मां-बेटी की तस्वीरें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A fake ID was created and the pictures of the mother and daughter were posted on social media.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/असंध। असंध थाना क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग बच्ची और उसके परिवार को फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का मामला सामने आया। आरोप है कि गांव के ही युवक और उसके साथी कई महीनों से परिवार को जातीय और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपियों ने बच्ची और उसकी मां की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें वायरल किया। असंध थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि बेटी की फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर गांव के ही आरोपी साहिल, अंकुर और उनके साथियों ने बेटी और उनकी पत्नी की तस्वीरों से छेड़छाड़ की। इन तस्वीरों को एडिट कर अश्लील वीडियो के साथ जोड़कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। आरोप है कि सभी आरोपी स्कूलों में पढ़ने वाली नाबालिग बच्चियों को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर उनका शारीरिक और मानसिक शोषण करते हैं। उनकी बेटी की असली इंस्टाग्राम आईडी भी आरोपियों ने हैक कर ली थी और उस पर भी अश्लील सामग्री डालकर परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया। जब इन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात की तो गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें डरा-धमकाकर चुप रहने को कहा।
विज्ञापन

धमकी दी गई कि अगर शिकायत की तो गांव से निकाल देंगे। थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि आरोपियों की गतिविधियों और सोशल मीडिया अकाउंट की डिजिटल जांच कराई जाएगी। जिन लिंक और वीडियो का उल्लेख शिकायत में किया गया है, उन्हें साइबर एक्सपर्ट टीम की ओर से ट्रेस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed