{"_id":"684352bc2a484bee310e93f1","slug":"a-community-center-will-be-built-in-tarawadi-with-rs-42-lakh-karnal-news-c-18-knl1008-664436-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तरावड़ी में 42 लाख रुपये से बनेगा सामुदायिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तरावड़ी में 42 लाख रुपये से बनेगा सामुदायिक केंद्र
विज्ञापन
तरावड़ी। विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने शुक्रवार को तरावड़ी के वार्ड नंबर छह में आधुनिक सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके निर्माण पर करीब 42 लाख रुपये की लागत आएगी।
विधायक कबीरपंथी ने कहा कि हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले और कोई भी विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। इसी कड़ी में बनने वाला यह सामुदायिक भवन स्थानीय निवासियों को विवाह समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों, सामुदायिक बैठकों और शैक्षिक गतिविधियों के लिए एक सुविधाजनक और सुसज्जित स्थान उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और प्रकृति का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर नगरपालिका सचिव अजीत, मंडल अध्यक्ष शिवम बंसल, देवेंद्र कामरा, राजीव नारंग, वीरेंद्र बंसल, शिशपाल गुप्ता, देसराज पार्षद, संजय,संयोगिता गुप्ता, प्रवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद