फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A child became the education minister with the children in school

Karnal News: विद्यालय में बच्चों के साथ बच्चे बने शिक्षामंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
A child became the education minister with the children in school
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने सोमवार को सुबह इंद्री खंड के गढ़ी गुजरान गांव के सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। सुबह स्कूल लगने के समय से पहले अचानक शिक्षामंत्री के पहुंचने से हड़कंप मच गया। इससे न केवल इस स्कूल बल्कि जिले के अन्य स्कूलों में हलचल पैदा हो गई। वहीं शिक्षामंत्री बच्चों के साथ बच्चे बन गए और उनसे घुलमिल कर बात की।
महज 13 मिनट रुके शिक्षा मंत्री ने स्कूल प्रांगण का दौरा किया और बच्चों से भी बातचीत की। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा यमुनानगर जाते समय अचानक सुबह गढ़ी गुजरान गांव के राजकीय स्कूल में पहुंच गए। स्कूल में कक्षाएं लगने का समय इन दिनों 9.30 बजे का है। जबकि शिक्षामंत्री सुबह 8.55 बजे पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान महज एक ही शिक्षक प्रमोद शास्त्री स्कूल में उपस्थित थे। इसके अलावा बच्चे भी कक्षाओं में व स्कूल प्रांगण में बरामदे आदि में बैठे थे। 9.08 बजे मंत्री स्कूल से रवाना हो गए। इस समय में मंत्री ल प्रांगण में अलग-अलग कमरों में गए। बच्चों से स्कूल में पढ़ाई और मिड डे मील संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से पूछा कि रोजाना मिड-डे मील में क्या बनता है, उन्हें खाना अच्छा लगता है या नहीं। शिक्षामंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रदेश के राजकीय स्कूलों में गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का भी वे स्कूलों में जाकर जायजा लेते हैं। शिक्षा का स्तर बढ़े, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।

जिला शिक्षा अधिकारी से पूछा स्टाफ कब तक आएगा
शिक्षक प्रमोद ने बताया कि शिक्षामंत्री ने मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी से भी फोन पर बात की। उनसे स्कूल में स्टाफ के न होने संबंधित जानकारी ली। तो उन्होंने कहा कि स्कूल का समय साढ़े नौ बजे का है। 9.20 बजे तक सभी को स्कूल पहुंचने की हिदायत दी हुई है। इसके बाद शिक्षामंत्री बच्चों से मिलकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed