फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A beautiful garden will be built at the dumping point site with Rs 2 crores.

Karnal News: डंपिंग प्वाइंट स्थल पर दो करोड़ से बनेगी सुंदर वाटिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
A beautiful garden will be built at the dumping point site with Rs 2 crores.
- दिव्य नगर योजना के तहत पांच एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा निर्माण
विज्ञापन


प्रवीण भार्गव



निसिंग। सिद्ध पीठ माता मनसा देवी मंदिर के समीप पूर्व में नपा की ओर से बनाए गए डंपिंग प्वॉइंट की बदबू से अब शहर के लोगों को निजात मिलेगी, क्योंकि दो करोड़ पांच लाख रुपए से यहां सुंदर वाटिका (पार्क) का निर्माण कराया जाएगा। ये निर्माण कार्य दिव्या नगर योजना के तहत होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष रोमी सिंगला ने बताया कि जल्द मार्च माह के पहले सप्ताह से इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नवनिर्मित भव्य पार्क वाटिका करीब पांच एकड़ में बनेगा। उसमें आधुनिक उपकरणों के साथ-साथ, पार्क में झूले, व्यायाम के लिए उपकरण, फैंसी लाइटें, रनिंग ट्रैक एवं विभिन्न प्रकार के फूलों के पौंधे लगाए जाएंगे। पीने के लिए स्वच्छ जल सहित संबंधित महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिससे क्षेत्र वासियों को नवनिर्मित वाटिका का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

काफी वर्षों से इस स्थान को शहर से निकलने वाले कचरे को डालकर डंपिंग बिंदु बनाया गया था। जिससे शहर में कैथल की साइड से करनाल की तरफ शहर में आगमन होते ही बदबू से बुरा हाल हो जाता था। यहां पर पार्क वाटिका के निर्माण के लिए विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री तक जब इस प्रपोजल की बात पार्षदों के साथ बैठक कर अध्यक्ष रोमी सिंगला ने रखी तो इसके बाद इसे मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस पार्क वाटिका का निर्माण दिव्या नगर योजना के तहत किया जाएगा, जिसकी 75 फीसदी राशि हरियाणा सरकार वहन करेगी और 25 फीसदी राशि नगर पालिका द्वारा खर्च की जाएगी। सामान्य बस स्टैंड के समीप बनी लाइब्रेरी, तिरंगा टावर के समीप बने पार्क व अन्य जगहों पर 10 लाख रुपए की लागत से 55 फैंसी बड़ी लाइटों को भी मार्च माह के दूसरे सप्ताह तक लगा दिया जाएगा।
फोटो 1002
पार्क बनाना सराहनीय कार्य

दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि डंपिंग प्वाइंट की जगह पार्क बनाना सराहनीय कार्य है। क्योंकि यह शहर की मुख्य जगह है। शहर में बाहर से प्रवेश करने वालों को पार्क की खूबसूरती नजर आएगी। पास में माता मनसा देवी का सिद्ध पीठ मंदिर व दूसरी ओर कन्या महाविद्यालय भी है। दोनों ही पवित्र स्थान है।
फोटो 1003
दुकानदार सोनू कुमार का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों से विकास कार्य में तेजी आई है। जिससे शहर की सुंदरता को चार चंद लग जाएंगे। क्योंकि यहां बना डंपिंग प्वाइंट सुंदरता पर दाग लगा रहा था।


फोटो 1010
विकास कार्यों में नहीं आएगी कमी

नगर पालिका अध्यक्ष रोमी सिंगला ने कहा कि शहर के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री, विधायक धर्मपाल गोंदर व सभी पार्षदों के सहयोग से शहर में विकास कार्य हो रहे हैं। पूर्व में ही विकास कार्यों का चार्ट बना लिया गया था। उसी के आधार पर प्राथमिकता के तौर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed