{"_id":"81-56319","slug":"Karnal-56319-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ पर अध्यापक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ पर अध्यापक को पीटा
Karnal
Updated Fri, 31 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
करनाल। छेड़छाड़ के आरोपों के चलते कुुंजपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत गांव रसूलपुर कला के ग्रामीणों ने गांव के राजकीय मिडिल स्कूल के एक अध्यापक की जबरदस्त धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने धुनाई के बाद अध्यापक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अध्यापक को अपने साथ थाना कुंजपुरा ले गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि अध्यापक स्कूल की लड़कियों से अश्लील हरकत हरकतें करता था। आरोप है कि मोबाइल पर अश्लील फिल्में भी दिखाता था। वीरवार को छात्राओं ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन भड़क गए। ग्रामीण इकट्ठे होकर स्कूल जा पहुंचे। ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचते ही अध्यापक की पिटाई करना शुरू कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना कुंजपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे ग्रामीणों के चंगुल से अध्यापक को निकाला और अपने साथ थाने ले आई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। कुंजपुरा थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
