{"_id":"81-46240","slug":"Karnal-46240-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि अधिकारी पर दुराचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि अधिकारी पर दुराचार का आरोप
Karnal
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा एग्रीकल्चर फार्म उचानी में एक अधिकारी पर फार्म में काम करने वाली महिला मजदूर ने दुराचार का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला का कहना है कि रविवार की दोपहर मौका पाकर अधिकारी ने उससे दुराचार किया और जब वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में एक सामाजिक संस्था के सहयोग से मामला दर्ज हो सका।
सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है। पीड़िता की बेटी का कहना है कि उसकी मां पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के साथ उचानी फार्म में मजदूरी के लिए जाती थी। वह कई सालों से यहां काम कर रही है। आरोप है कि रविवार को दोपहर करीब 12 बजे फार्म के एक अधिकारी ने पीड़िता की मां को अपने कार्यालय की सफाई करने के लिए बुलाया। सफाई के दौरान अधिकारी ने लाइट बंद कर दी और दुराचार किया।
पीड़िता इसके बाद पुलिस थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनीं और उसे टरका दिया। बाद में हरियाणा स्पेशल एंटी करप्शन संस्था की मदद से महिला ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार सुबह मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।