{"_id":"81-46178","slug":"Karnal-46178-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार बदलो वरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार बदलो वरना प्रदर्शन
Karnal
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुहला चीका। सरौला से टटियाना को जाने वाले मार्ग पर डेढ़ वर्ष पहले बिजली के तीन दर्जन पोलों की लगाई गई 11 हजार हाई वोल्टेज की बिजली लाइन लोगाें के लिए हादसे का सबब बनी हुई है। किसान श्याम सिंह, सुखी राम, प्रकाश सिंह, जगतार सिंह, पाल सिंह, कुलदीप सिंह, जरनैल सिंह, यादविंद्र, बिंद्र सिंह, तरसेम चंद, जसबीर सिंह, लाला राम आदि ने बताया कि इस बिजली लाइन में ठेकेदार द्वारा घटिया किस्म का तार प्रयोग किया गया है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। तार टूटने से कई बार स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे तथा खेतों में काम करने वाले किसान बाल-बाल बचे। डेढ़ वर्ष पहले गांवों और डेरों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने की एवज में बिजली निगम के ठेकेदार द्वारा यह लाइन खिंची गई थी जो 11 हजार वोल्टेज की है। आरोप है कि बिछाई गई लाइन में घटिया स्तर का तार और ट्रांसफार्मर प्रयोग किए गए हैं, जो क्षमता के अनुसार भी लोड सहन नहीं कर पाते। तार गर्म हो जाने से बार-बार टूट रहे हैं। इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्हाेंने बताया इस संबंध में बिजली निगम के अधिकारियाें को कई बार अवगत करवाया लेकिन कोई भी बिजली अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। किसानाें ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उक्त बिजली लाइन से टूटने वाली तार की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान बिजली निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
वर्जन
निगम के एक्सइन पीसी सैनी ने कहा कि ठेकेदार को बिजली की खींची गई लाइन में प्रयोग की जाने वाले तार की क्वालिटी का स्तर बढ़िया रखने के लिए कहा गया था, लेकिन यदि ये घटिया स्तर की हैं तो इस बारे जांच करवाई जाएगी और यदि ठेकेदार दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।