{"_id":"81-45967","slug":"Karnal-45967-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने चुराए ट्रक के आठों टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने चुराए ट्रक के आठों टायर
Karnal
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पूंडरी। कस्बे में ट्रकों के टायर चुराने वाले चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। कस्बे में घटी इस दूसरी घटना में वीरवार की रात ट्रक टायर चुराने वाले चोरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंडरी के समीप मामू आरे वाले के सामने खड़े ट्राले के आठों टायर रिम समेत चुरा लिए और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। चोरों ने बड़े पत्थर और लकड़ी की सपोर्ट देकर ट्राले के आठों टायर चुरा लिए। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
सुबह पांच बजे एक पड़ोसी ने ट्रक मालिक को इसकी सूचना दी। ट्राले के मालिक जोगा सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी पूंडरी ने बताया कि रोजाना की तरह उसने ट्राले को अपनी गली के सामने खड़ा किया था। सुबह उसके पड़ोसी से उसे पता चला कि उसके ट्राले के टायर अज्ञात चोरों ने चुरा लिए है। उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। कुछ दिनों पहले ट्रक यूनियन के नजदीक ही इस तरह की घटना घट चुकी है। इसमें चोरों ने ट्रक के टायर चुरा लिए थे। ट्रकों के टायर खोले जाने की घटना कुछ दिनों पहले राजौंद और दूसरे इलाके में भी हो चुकी है। ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई गिरोह सक्रिय है, जो इस काम को पूरी तेजी से निपटाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सकते में है।
इस बारे में चौकी प्रभारी बिलासाराम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।