फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   देवीलाल यूनिवर्सिटी ने लहराया परचम

देवीलाल यूनिवर्सिटी ने लहराया परचम

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हाकी मैन चैंपियनशिप 2012-13 प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी रमनदीप सिंह ने किया। मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि भारत की हाकी विश्व में श्रेष्ठ मानी जाती रही है, लेकिन अब स्थिति दयनीय है। राष्ट्रीय खेल की प्रतिष्ठा को वापस प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे खेल में प्रतिभा दिखाकर अपने विश्वविद्यालय, प्रदेश, देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर द्रोणाचार्य अवार्डी और ज्यूरी आफ अपील के सदस्य बलदेव सिंह, स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रेसिडेंट डा. जेएस काजल, स्पोर्ट्स काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट जसमेर सिंह, प्रोफेसर अनिल वशिष्ठ मौजूद रहे। ओपनिंग मैच में एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ को 5-2 से पराजित किया। एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी बरेली ने यूनिवर्सिटी आफ जम्मू को 2-1 से, यूनिवर्सिटी आफ दिल्ली ने सीएसजे यूनिवर्सिटी कानपुर को 12-0 से, कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल ने बीयू झांसी को 8-0 से, एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को 4-0 से, एचपी यूनिवर्सिटी शिमला ने एएम यूनिवर्सिटी अलीगढ़ को 3-1 से, आरएमएल अवध यूनिवर्सिटी फतेहाबाद ने एमजेपी रोहिलखंड बरेली को 2-1 से और यूनिवर्सिटी आफ दिल्ली ने चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा को 4-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed