फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के कई घायल

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के कई घायल

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। शादी का सामान खरीदने के लिए गांव रत्ताखेड़ा से चीका आ रहे एक ही परिवार के दर्जन भर लोग चीका-पिहोवा मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गांव रत्ताखेड़ा से चीका की ओर आ रहे एक आटो में करीब एक दर्जन लोग सवार थे। रास्ते में चालक को मधुमक्खी के काट लिए जाने से वह अपना संतुलन खो बैठा और आटो सड़क से नीचे उतरकर यह एक पेड़ से जा टकराकर पलट गया। आटो में सवार गुरुमुख सिंह, निर्मल कौर, पूजा देवी, सुरेंद्र, मनजीत, मनप्रीत, परविंद्र कौर सहित सभी लोग गांव रत्ताखेड़ा के रहने वाले हैं। करीब एक दर्जन घायलाें में एक बच्चे और एक महिला की हालत नाजुक है । सभी घायलाें को तुरंत चीका स्थित महावीर दल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पाकर चीका पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सड़क दुर्घटना में घायल सभी लोगाें का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed