फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ड्यूटी जा रहे व्यक्ति को गोली मारी

ड्यूटी जा रहे व्यक्ति को गोली मारी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
घरौंड़ा। घर से ड्यूटी के लिए निकले एक व्यक्ति को डेरा धर्मपुरी के निकट बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। बाद में राहगीरों की मदद से घायल को ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।
विज्ञापन

डेरा धर्मपुरी निवासी निर्मल कोहंड की फैक्टरी में काम करता है। सोमवार की सुबह वह अपने साथी गांव के ही अनिल के साथ अपनी साइकिल से कोहंड की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार एक युवक ने निर्मल को रोका और उस पर गोली दाग दी। गोली लगते ही निर्मल लहुलूहान होकर साइकिल से गिर पड़ा। इसके बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से अनिल ने निर्मल को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार निर्मल के साथी अनिल ने हमलावर की पहचान कर ली है। हमलावर गांव का ही रिंकू बताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने रिंकू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लगता है कि गोली मारने का कारण आपसी रंजिश रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत फैलाने के लिए चलाई गोली
गांव मलिकपुर में अपने चाचा के प्रति दहशत फैलाने के उद्देश्य से भतीजे ने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली चलने से कोई हताहत नहीं हुआ। जांच अधिकारी ने बताया कि गांव के राकेश व रामफल दोनों भाई अपने चाचा बलबीर सिंह के खिलाफ रंजिश रखते हैं। इसके चलते रविवार रात करीब एक बजे अपने चाचा बलबीर सिंह के घर पहुंचे और दहशत फैलाने के इरादे से हवाई फायर कर दिया हालांकि फायर के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed