फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   96 thousand rupees cheated from retired SDO

रिटायर्ड एसडीओ से 96 हजार रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
96 thousand rupees cheated from retired SDO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। साइबर अपराधी ने सिंचाई विभाग के रिटायर्ड उपमंडल अधिकारी से 96 हजार रुपये की ठगी कर ली। जिसकी शिकायत पीड़ित अधिकारी ने साइबर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेम नगर निवासी कुलभूषण मेहता ने साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा सिंचाई विभाग से रिटायर्ड उप मंडल अधिकारी है। उसका खाता पीएनबी प्रेम नगर में है। जिसमें उसका फोन पे और डेबिड कार्ड जुड़ा है। उसने अपनी पत्नी का बजाज मेडिकल इंश्योरेंस कंपनी से इंश्योरेंस करवाया है। 11 नवंबर को खून टेस्ट के रुपयों की मेडिकल अदायगी के लिए उसने लैंडलाइन पर फोन किया लेकिन फोन नहीं मिला। उसके बाद उसने गूगल पर सर्च कर कंपनी को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद उसके पास एक फोन आया और कहा कि वह कंपनी का अधिकारी बोल रहा है। उसने उससे मेडिकल अदायगी के बारे में बताया तो उसने उसे रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड करवाई। जिसकी उसे कोई जानकारी नहीं थी। एप डाउनलोड करने के बाद एक लिंक आया और उसने उस लिंक पर क्लिक कर मोबाइल पर आए ओटीपी को उसमें भर दिया। जिसके बाद उसके खाते से 96 हजार 23 रुपये कट गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed