फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कोई टांका लगाण आला पकड़ा जावे तो मुझे बताना, रगड़ा लगा दूंगा : खट्टर

कोई टांका लगाण आला पकड़ा जावे तो मुझे बताना, रगड़ा लगा दूंगा : खट्टर

Mon, 21 May 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कोई टांका लगाण आला पकड़ा जावे तो मुझे बताना, रगड़ा लगा दूंगा : खट्टर
कोई टांका लगाण आला पकड़ा जावै तो मुझे बताणां, रगड़ा लगा दूंगा : खट्टर
विज्ञापन

घरौंडा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में विकास के कामां खात्तर धन की कमी नहीं है। जो मांगोगे वही, मिल जाएगा। बस बीच में टांका लाण वाले तैं बच कै रहियों। उन टांका लागण आला का ध्यान रखियों, जै कोई पकड़ा जावै तो बता दियो, उसका रगड़ा मैं लगा दूंगा। सीएम ने दावा किया कि उन्होंने 3700 घोषणाएं की थीं जिनमें से 3200 लगभग पूरी हो चुकी हैं या फिर उन पर कार्य चल रहे हैं।
सीएम रविवार को गांव मुनक के स्टेडियम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गांव में पहुंचने पर असंध के विधायक बख्शीश सिंह, गांव के सरंपच हवा सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसी एक व्यक्ति की समस्या के लिए काम नहीं कर रही है बल्कि एक व्यक्ति समस्या लेकर आता है, तो उसे सार्वजनिक समझ कर उसको पूरे प्रदेश में लागू करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इनेलो एसवाईएल पर राजनीति करना चाहती है लेकिन कभी इन्होंने एसवाईएल पर काम करने की सोच तक नहीं रखी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला प्रदेश सरकार के हक में आने वाला है इसलिए इनको एसवाईएल का मुद्दा याद आने लग गया।
विज्ञापन

48 घंटे में सिलेंडर नहीं मिले तो डीसी व बख्शीश सिंह के घर से सिलेंडर उठा लाना
प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए सभी को सिलेंडर देने की घोषणा की है। उन्होंने जनसभा में महिलाओं से पूछा कि किस महिला के पास गैस सिलेंडर नहीं है, वे हाथ उठा ले। इसमें दर्जन भर महिलाओं ने हाथ उठाया। सीएम ने हरियाणवी भाषा में कहा कि डीसी महोदय महिलाओं को 48 घंटे में सिलेंडर उपलब्ध कराएं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अगर 48 घंटे में सिलेंडर नहीं मिल्या, तो वे डीसी व असंध के विधायक बख्शीश सिंह घर पर पहुंच जाना और घर से सिलेंडर उठा लाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed