फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मिड डे मिल को पंचायतों को सौंपने पर जताया विरोध

मिड डे मिल को पंचायतों को सौंपने पर जताया विरोध

Fri, 29 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
मिड डे मिल को पंचायतों को सौंपने पर जताया विरोध
मिड डे मील कार्य को पंचायतों को सौंपने पर जताया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की ओर से कर्ण पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये देने की मांग उठाई गई और मिड डे मील कार्य को पंचायतों को सौंपने का विरोध किया गया। जिला प्रधान शिमला देवी, ब्लाक प्रधान मूर्ति देवी व ब्लाक सचिव सुनीता पांचाल ने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह लिखा था कि सरकार आने पर मिड डे मील वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। पक्का नहीं किए जाने तक न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये दिया जाएगा। अब सरकार मिड डे मील को ही बंद करने का प्रयास कर रही है। पंचायतों को इसका कार्य सौंपने का फैसला सरासर गलत है। यूनियन ने निर्णय लिया है कि 17 जनवरी की देशव्यापी हड़ताल में मिड डे मील वर्कर बढ़-चढ़ कर शामिल होंगी। इस अवसर पर सीआईटीयू जिला प्रधान कली राम, सचिव जगपाल राणा, जोगा सिंह, हरीश बागी, ओमप्रकाश सिंहमार, अशोक पांचाल, सतपाल सैनी, जगमाल, रानी देवी, शामो, गुरमील कौर, रोशनी, नीलम, मीता, मूर्ति, पूनम, संतोष गोंदर, सुषमा और उषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed