फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   86 sanitation workers returned after the warning.

Karnal News: चेतावनी के बाद 86 सफाईकर्मी लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
86 sanitation workers returned after the warning.
ट्रेक्टर से कूड़ा उठाते सपफाई कर्मी। प्रवक्ता
करनाल। नगर निगम के अल्टीमेटम का असर होने लगा है। हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों में से 86 बुधवार को काम पर लौट आए हैं। इससे निगम को हड़ताल के बीच सफाई व्यवस्था सुधारने की उम्मीद जगी है। वहीं हड़ताल पर चल रहे सभी 960 कर्मचारियों में से शेष को भी काम पर लौटने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि वे काम पर नहीं लौटते तो उनके खिलाफ कानूनी व विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात को नगर निगम की ओर से 52 सफाई दरोगा और सुपरवाइजरों को नोटिस जारी करके दो दिन में काम पर लौटने के लिए कहा गया था। बुधवार को इस नोटिस की अवधि समाप्त होने से पहले ही 21 दरोगा और सुपरवाइजर व उनसे जुड़े 65 अन्य सफाई कर्मचारियों ने काम संभाल लिया। पूर्व में नोटिस पा चुके अन्य कर्मचारियों को भी निगम की ओर से काम पर लौटने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा का कहना है कि जिन कर्मचारियों ने काम दोबारा संभाला है, उन्हें हड़ताल पर वापस आने के लिए डराया व धमकाया जा रहा है। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी कर्मचारी को उसकी ड्यूटी करने से रोकना पूरी तरह अनुचित और अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 टन कचरे का हुआ उठान
निगम प्रशासन व सुगम स्वच्छता एजेंसी की ओर से उपलब्ध संसाधनों एवं कर्मचारियों के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों, प्रमुख सड़कों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को नगर निगम की टीमों ने विभिन्न स्थानों से करीब 200 मीट्रिक टन कूड़ा-कचरा उठाया। वहीं, शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य भी लगातार जारी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed