फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्वच्छ सर्वेक्षण-201

स्वच्छ सर्वेक्षण-201

Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण-201
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 के परिणामों का एलान हो चुका है एक लाख से ऊपर की जनसंख्या में देश के शीर्ष 100 शहरों में 41वीं रैंकिंग हासिल कर करनाल ने टॉप 50 में अपना सम्मानजनक स्थान बनाया है। इस उपलब्धि के लिए डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने तमाम जिलेवासियों को बधाई दी है। परिणामों को देखें तो हरियाणा के केवल 2 शहर टॉप 100 में आए हैं, इनमें करनाल का 41वां और रोहतक का 89वां रैंक है।
बता दें कि तत्कालीन नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के प्रयासों और निगम के मुख्यअभियंता और सर्वेक्षण के नोडल ऑफिसर अनिल मेहता समेत शहर के तमाम सफाई कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और साफ-सफाई के इंतजामों को लेकर यह सब संभव हुआ है। ज्ञात रहे कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 के परिणामों में करनाल हालांकि उत्तर भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया था, लेकिन देश के 434 शहरों में करनाल का रैंक 65वां था। अब 4203 शहरों में 42वीं रैंकिंग अपने-आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि स्वच्छता को लेकर देश के 4203 शहरों का बीती जनवरी में भारत सरकार की टीम की ओर से सर्वेक्षण किया गया था। टीम ने करनाल का 18, 19 और 20 जनवरी, 3 दिन सर्वे किया। इस दौरान सर्विस लेवल प्रोग्रेस यानि नागरिकों को दी गई सेवाएं, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन यानि सुविधाओं का सीधे तौर पर अवलोकन और सिटीजन फीडबैक व स्वच्छता एप को लेकर शहर का सर्वे किया गया था। टीम के वरिष्ठ मूल्यांकन कर्ता ने विकास सदन में बैठकर नगर निगम द्वारा तैयार किए गए डॉक्युमेंट की गहन जांच की थी। सारी रिपोर्ट केंद्रीय आश्वासन एवं शहरी मामले मंत्रालय की एजेंसी कारवी को ऑनलाइन भेजी गई थी। बता दें कि स्वच्छता अभियान को लेकर अमर उजाला ने लगातार प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटीजन फीडबैक ने बढ़ाई शान
सर्विस लेवल प्रोग्रेस में करनाल को 1400 में से 696 अंक (50 प्रतिशत), डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन की परीक्षा में से 1200 में से 1060 अंक (89 प्रतिशत) तथा सिटीजन फीडबैक व स्वच्छता एप के 1400 नंबरों की परीक्षा में 1201 अंक (86 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं। ओवलआल में देखें तो 4 हजार अंकों में से करनाल ने 2958 अंक(74 प्रतिशत) प्राप्त किए।

सफाई कर्मचारियों और जिलेवासियों को बधाई : डीसी
उपायुक्त के अनुसार इस उपलब्धि के लिए करनाल के नागरिकों ने जो सहयोग दिया वह काबिले तारीफ है। नगर निगम की ओर से अभेद्य सफाई इंतजाम करवाए गए थे। इसके लिए उन्होंने निगम के तमाम कर्मचारी व सफाई कर्ताओं को बधाई दी है। दूसरी ओर नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता ने भी इस उपलब्धि के लिए करनाल के समस्त नागरिकों को बधाई दी है और कहा है कि वे अपने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए इसी तरह सहयोग देते रहेंगे।

निसिंग प्रदेश में तीसरे स्थान पर
निसिंग। स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में निसिंग शहर को प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल हुआ, जबकि नोथ जोन में शहर को 12 स्थान प्राप्त हुआ है। नगरपालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में भाग लेकर शहर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, नोर्थ जोन में शहर को 12 वां स्थान हासिल हो सका। उन्होंने बताया कि शहर को सुंदरीकरण बनाने के लिए शहर वासियों, नपा चेयरमैन सलिंद्र चौहान, नपा के स्टाफ सदस्यों, ब्रांड एंबेसडरों, नगर पार्षदों व सफाई कर्मियों का सहयोग से हो संभव हो पाया है। शर्मा ने कहा कि नगरपालिका की ओर से शहर वासियों को जागरूक करने के लिए समय समय पर स्वच्छता अभियान भी नपा की ओर से चलाया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए हमें अपनी सोच बदलनी होगी।


घरौंडा को बेस्ट सिटी इन इनोवेशन का अवॉर्ड
घरौंडा। नॉथ जोन में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 की रैंकिंग में बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एड बेस्ट प्रेक्टिस का खिताब हासिल करने वाली नगरपालिका घरौंडा को इंदौर में केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप पुरी द्वारा सम्मानित किया। इस अवॉर्ड को एसडीएम मो. इमरान रजा के नेतृत्व में पहुंचें नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता, सचिव देवेंद्र नरवाल ने प्राप्त किया। गौरतलब है कि गत 16 मई को केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में घरौंडा को बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस के अवॉर्ड की घोषणा की थी। केंद्रीय राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी की घोषणा के बाद भोपाल के इंदौर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों, जिलों व उपमंडल स्तर पर स्वच्छता में बेस्ट पोजिशन हासिल करने वाले शहरों को सम्मानित किया गया। बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस का अवॉर्ड हासिल करने वाले उपमंडल घरौंडा की ओर एसडीएम मो. इमरान रजा के नेतृत्व में नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता और नपा सचिव देवेंद्र नरवाल इंदौर कार्यक्रम में पहुंचें। जहां केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घरौंडा एसडीएम और अन्य अधिकारियों को बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। एसडीएम मो. इमरान रजा ने कहा कि इस अवॉर्ड का श्रेय शहर की आवाम और कर्मचारियों के अथक परिश्रम को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed