{"_id":"5a395b6f4f1c1bcd6d8b5067","slug":"81513708399-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला लगाकर वाहन मालिकों और चालकों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला लगाकर वाहन मालिकों और चालकों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा कार्यशाला, वाहन मालिकों-चालकों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सेक्टर 4 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ट्रक यूनियन, ऑटो रिक्शा यूनियन और टेंपो ट्रैवलर यूनियन के मालिकों और चालकों ने भाग लेकर सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला का आयोजन आरटीए सचिव एवं अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव के आदेशानुसार किया गया। वर्कशॉप में आरटीए कार्यालय सहायक सचिव राजकुमार राणा और ट्रैफिक पुलिस प्रभारी गौरव पूनिया ने वाहन मालिकों और चालकों को आए दिन सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। राणा ने बताया कि सड़क दुर्घटना का असली मायने में तब पता लगता है जब सड़क दुर्घटना में हमारे किसी अपने सदस्य की मौत होती है। इसलिए उन लोगों केे ध्यान में रखकर अपनी गाड़ी ओवरलोड न करें। वहीं ट्रैफिक पुलिस प्रभारी गौरव पूनिया ने वाहन चालकों को कहा कि गाड़ी चलाते समय ओवरटेक न करें और कभी भी शराब का सेवन करके वाहन न चलाएं। क्योंकि अगर हम ऐसा करेंगे तो वह किसी की भी जान के लिए घातक हो सकता है। उन्होंने चालकों से आह्वान किया कि गाड़ी को अपनी लेन में चलाएं और अगर आपका वाहन खराब हो जाए तो उसको साइड में लगाकर डिप्पर का प्रयोग करें। इसी तरह सेफ्टी के लिए सीट बेल्ट का प्रयोग करें। अभियान में निरीक्षक जोगेंद्र ढूल, मनीष कुमार, भागीरथ शर्मा, देवी गुप्ता, नरेंद्र कत्याल, ललित कुमार, गुरजिंद्र सिंह, मंजीत बाबा, हरबंस, हेमंत, जवाहर, सुल्तान कैमला, राजबीर, गौरव, जसवंत आदि मौजूद रहे।