{"_id":"584860c54f1c1bf959449a4c","slug":"73-breaches-were-in-town-had-two-hours-checking-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगे 73 नाके, दो घंटे हुई चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगे 73 नाके, दो घंटे हुई चेकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
शहर में लगे 73 नाके, दो घंटे हुई चेकिंग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले माह नाभा जेल से भागे आतंकियों के करनाल में बिना रोक चले जाने के बाद करनाल पुलिस पर लगे लापरवाही के धब्बे को धोने की कोशिश में है। बुधवार को एसपी करनाल के आदेश पर शहर में इमरजेंसी मार्क ड्रील की गई। इस दौरान वॉकी टाकी पर इमरजेंसी का मैसेज दिया गया और सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी दलबल के साथ नाके पर पहुंच गए। इस दौरान करीब 73 नाके लगाए गए और यहां से हर आने जाने वाली गाड़ियों को चेक किया गया।
वहीं, लापरवाही और खामियों को दूर करने के लिए बुधवार को आपात स्थिति के तौर पर जिलेभर में नाकेबंदी की गई। इस दौरान शाम चार बजे से लेकर छह बजे तक सभी गाड़ियों को चेक किया गया। सभी थाना प्रभारियों ने आने जाने वाले वाहनों को चेक किया, साथ ही यूपी को जाने वाले रास्ते पर भी चेकिंग की गई। एसपी पंकज नैन ने बताया कि सतर्कता के लिए वाहनों की जांच की जा रही है। इस चेकिंग का मुख्य लक्ष्य नाभा जेल कांड जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के साथ-साथ नोटबंदी के दौरान नोट बदलने वाले दलालों पर शिकंजा कसना है, जो मोटी कमीशन के बदले नई करेंसी का व्यापार करने में जुटे हैं।
बनी रही जाम की स्थिति
दो घंटे तक चेकिंग के दौरान सभी सड़कों पर जाम की स्थिति रही। एक एक गाड़ी को चेक करने को लेकर कैथल रोड, काछवा रोड, मेरठ रोड समेत अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति रही। सड़कों के दोनों तरफ कई कई किलोमीटर तक जाम लग गया। हालांकि, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, पुलिस ने संदिग्ध वाहनों के अंदर रखे सामान आदि को भी जांचा। शहर के अलावा, जिले के कस्बों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर जबरदस्त चेकिंग अभियान
घरौंडा। नाभा जेल कांड व नोटबंदी के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जिसको लेकर मधुबन पुलिस ने बसताड़ा टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों की जांच की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों को कई दिशा-निर्देश भी जारी किए।
मधुबन थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि हाईवे पर आपराधिक घटनाओं व नोटबंदी के बाद सुरक्षा के प्रबंध कड़े करने के लिए मधुबन क्षेत्र में वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने का भी आह्वान किया गया है।