फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कश्यप निषाद् समाज ने भरी हुंकार, राजनीति में लेंगे अपना हिस्सा

कश्यप निषाद् समाज ने भरी हुंकार, राजनीति में लेंगे अपना हिस्सा

Mon, 21 May 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कश्यप निषाद् समाज ने भरी हुंकार, राजनीति में लेंगे अपना हिस्सा
कश्यप निषाद् समाज ने भरी हुंकार, राजनीति में लेंगे अपना हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। नई अनाज मंडी में महर्षि कश्यप प्रकाश पर्व के दौरान तीन राज्यों के सांसदों ने कश्यप निषाद् समाज के उत्थान को लेकर राजनीतिक हुंकार भरी। विभिन्न दलों के छह सांसदों ने एक स्वर में कहा कि बीते 70 वर्षों से हो रहे शोषण व अत्याचार को अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। हम सांसद बाद में हैं, पहले कश्यप निषाद् समाज के बेटे हैं। देश व प्रदेश में कश्यप निषाद् समाज की जनसंख्या के अनुरूप उनको राजनीतिक भागेदारी और सरकार में किसी भी तरह की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। नेताओं ने कहा कि देश का कोई भी राजनीतिक दल अब यह समझ ले कि आने वाले समय में कश्यप निषाद् समाज की राजनीति में भूमिका को नकार नहीं सकेंगे। मुख्य अतिथि व हरियाणा से राज्यसभा के सांसद रामकुमार कश्यप ने कहा कि बहुत सह लिया। किसी बात का कोई हक होता है। कश्यप समाज के लोगों ने अब आगे बढ़ना सीख लिया है। आने वाले समय में पूरे देश में कश्यप समाज को प्रत्येक मामले में अपना हक चाहिए।
भाजपा के उत्तर प्रदेश मछली शहर के सांसद रामचरित्र निषाद् ने कहा कि बीते कई वर्षों से प्रदेशों से आवाज आ रही है कि कश्यप समाज का लगातार शोषण हो रहा हैं। राजनीति में उनकी संख्या के हिसाब से उनकी भागेदारी सुनिश्चित नहीं की जा रही। उत्तर प्रदेश से सपा सांसद बिशम्बर प्रसाद निषाद् ने कहा कि इसलिए पूरे देश में कश्यप निषाद समाज को एक होकर अपने हक के लिए लड़ाई लड़नी होगी। निषाद् पार्टी के गोरखपुर से सांसद प्रवीन निषाद् ने कहा कि मौजूदा समय में कश्यप निषाद् समाज को राजनीतिक चेतना के साथ आगे बढ़ना होगा। उत्तर प्रदेश से भाजपा के सांसद धमेंद्र कश्यप ने कहा कि हमें यह समझना पड़ेगा कि हमारी दशा क्या है और दिशा क्या है? किसी भी व्यक्ति, समूह या समाज को तब तक लड़ाई लड़नी पड़ती है।
विज्ञापन

बाक्स
विस की 15 और लोकसभा में चाहिए दो सीट
महर्षि कश्यप एकता मंच के प्रदेश महासचिव महिंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में कश्यप समाज की तीस लाख से ज्यादा आबादी हैं। उन्होंने मंच से राजनीतिक दलों को चेताया कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कश्यप समाज को विधानसभा की 15 व लोकसभा की 2 सीटें दी जाएं। निषाद् पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद् ने कहा कि गोरखपुर की एक जीत से मिट्टी और मोरंग के दाम कम हुए है। यदि कश्यप निषाद समाज राजनीति में कूद जाए तो देश की महंगाई समाप्त हो जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक व महर्षि कश्यप एकता मंच हरियाणा के अध्यक्ष आरडी कश्यप ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ये रहे मौजूद
इस मौके पर इंद्री के पूर्व विधायक डॉ. अशोक कश्यप, घरौंडा के पूर्व विधायक रमेश कश्यप, संत रामस्वरूप ब्रह्मानंद, कृष्णानंद, कुरुक्षेत्र जिला परिषद् की उपाध्यक्ष परमजीत कौर, जिला परिषद् सदस्य सुरेंद्र माजरी, गन्नौर नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर कश्यप, सरपंच रणजीत सिंह खोराखेड़ी, सरपंच दिलबाग सिंह उपली, सरपंच बलवान कश्यप कुताना, अशोक कश्यप पीर बड़ौली, सुभाष पिंगली, राजेंद्र कश्यप, मनजीत कश्यप, पवन कश्यप, विनोद कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, धर्मबीर कश्यप व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed