{"_id":"6765d653a8e2d8b7320f0045","slug":"710-lakhs-grabbed-in-the-name-of-sending-abroad-karnal-news-c-18-knl1008-543356-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 7.10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 7.10 लाख
विज्ञापन
करनाल। विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों ने एक युवक से 7.10 लाख रुपये हड़प लिए। उसे जर्जिया का नाम लेकर पहले दुबई भेज दिया। यहां 15 दिन बंधक बनाकर रखा। इसके बाद अर्मेनिया भेज दिया। यहां जॉर्जिया का फर्जी वीजा थमा दिया। बड़ी मुश्किल से पीड़ित स्वदेश लौटा और अपने पैसे मांगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। इसकी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने आरोपी एजेंट गगन, हर्ष राणा, सरताज सिंह, रोजल और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक को वासुदेव निवासी ऑगद गांव ने बताया कि वह 12वीं कक्षा पास है और बेरोजगार है। पिछले साल गगन और हर्ष राणा निवासी गोंदर ने उसे वर्क परमिट पर जॉर्जिया भिजवाने का झांसा दिया। इसके लिए उन्होंने साढ़े सात लाख की मांग की। बाद में 7.10 लाख में बात तय हुई। फरवरी 2024 में उन्होंने 6.50 लाख रुपये में जमीन बेच कर विदेश जाने की तैयारी की। मार्च में आरोपी उसे चंडीगढ़ ले गए। वहां एजेंट सरताज सिंह, गगन व हर्ष ने उनसे 4,44,100/-रुपये नगद ले लिए। उसके चाचा बलदेव ने 15,900/-रुपये गूगल पे के मार्फत आरोपी सरताज के खाते में भेजे। आरोपियों ने जॉर्जिया का वीजा दिया।
उनके कहे अनुसार उसने एक लाख रुपये के डॉलर एक्सचेंज करवा लिए। मार्च में वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। आरोपियों का भेजा गया एजेंट दीपक मिला और उसने उसे दुबई का वीजा दिया। उसे बताया गया कि वह दो दिन दुबई रहेगा। इसके बाद जॉर्जिया भेज देंगें। दुबई पहुंचकर एजेंट दीपक ने उससे सारे डॉलर छीन लिए और दुबई में गोल्ड मार्केट शॉप एरिया में एक कमरे में 10-15 लड़कों के साथ उसे 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा। यहां उन्हें केवल एक समय का खाना दिया जाता था। उसने परिवार को फोन पर पूरी बात बताई। उन्होंने गगन से बातचीत की तो उसने बहलाने-फुसलाने के लिए उसके वाट्सएप पर जॉर्जिया के फर्जी/नकली टिकट भेज दिए। उसके बाद उसे अन्य साथी लड़कों के साथ अर्मेनिया भेज दिया। उसे फिर बताया कि तुम्हें अर्मेनिया से जॉर्जिया भेज देंगें।
विज्ञापन
आरोपी गगन व हर्ष उसके पिता से बाकी 1.50 लाख रुपये नकद ले गए बावजूद उसे जॉर्जिया नहीं भेजा। आरोपी हर्ष, गगन व सरताज से बात की तो दोबारा फिर उसे अर्मेनिया में वही आरोपी दीपक एजेंट मिला। जो वीजा लगवाने की बात कहकर उसका पासपोर्ट ले गया। बाद में जॉर्जिया का फर्जी वीजा थमा दिया। इसका विरोध किया तो आरोपी जान से मरवाने की धमकी देने लगे। वह जैसे तैसे अपने देश वापस आ गया और आरोपियों से पैसे मांगने पर उन्होंने फिर धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके 7.10 लाख रुपये हड़पे, उसे बंधक बनाकर रखा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उसके पैसे वापस दिलवाए जाएं। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।