{"_id":"62ddb43b407f7c773d4b0d38","slug":"71-70-percent-candidates-remained-absent-in-the-district-karnal-news-knl1157011188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 71.70 फीसदी अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 71.70 फीसदी अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिलेभर के 47 केंद्रों पर रविवार को एचसीएस की भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नोडल अधिकारी एवं एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में 14,664 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी, जिनमें दोनों सत्रों में 8246 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह के सत्र में 4,149 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 10,515 अनुपस्थित रहे। वहीं शाम के सत्र में 4,097 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 10,567 अनुपस्थित रहे। एचसीएस परीक्षा नकल रहित और शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए छह प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग सेंटर देकर ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया था, जबकि 14 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित फ्लाइंग स्क्वॉयड नियुक्त किया गया था।
परीक्षा से एक घंटे पहले शुरू किए जैमर
परीक्षा के लिए सुबह नौ बजे ही जैमर को चालू कर दिया गया था। जिसे परीक्षा संपन्न होने तक परीक्षा केंद्र के करीब 100 मीटर के दायरे में फोन कॉल और इंटरनेट सेवा बाधित रही। इसके अलावा कैमरों की मदद से अभ्यर्थियों व ड्यूटी दे रहे स्टाफ पर नजर रखी गई।
मुख्यद्वार पर पुलिस कर्मियों ने की चेकिंग
परीक्षा केंद्र के मुख्यद्वार पर महिला व पुरुष कर्मियों ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देते समय चेकिंग की। इस दौरान एडमिट कार्ड, आधार कार्ड सहित बायोमैट्रिक जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
साइंस के अभ्यर्थियों के लिए आसान रहा प्रश्न पत्र
चंडीगढ़ निवासी अभ्यर्थी तरुण कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र साइंस से पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थियों के लिए आसान रहा, चूंकि साइंस से संबंधित प्रश्न और रीजनिंग के प्रश्न पूछे गए थे।
कठिन पूछे गए प्रश्न
रोहतक निवासी गीत ने बताया कि एचसीएच की परीक्षा में कुछ ज्यादा ही कठिन प्रश्न पूछे गए। जिन्होंने परीक्षा की अच्छी तैयारी कर रखी थी। सिर्फ वहीं अभ्यर्थी प्रश्न को आसानी से हल कर पाए।
पुराने प्रश्न ज्यादा आए
नरवाना निवासी अभ्यर्थी नवनीत कुमार ने बताया कि परीक्षा में वर्तमान सामान्य ज्ञान की बजाय पुराने सामान्य ज्ञान के बारे में अधिक पूछा गया। जिससे थोड़ी बहुत परेशानी आई।
पोस्ट के अनुसार मिले प्रश्न
हिसार निवासी अभ्यर्थी अजय चहल ने बताया कि प्रश्न पत्र में प्रश्न पोस्ट के अनुसार ही मिले। वहीं प्रश्न पत्र में साइंस से लेकर गणित के प्रश्नों ने उन्हें उलझाया, लेकिन फिर भी काफी हद तक बेहतर परीक्षा रही।
जिले में एचसीएच की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। 14,664 अभ्यर्थियों में से पहले सत्र में 4149 और दूसरे सत्र में 4097 ने परीक्षा दी। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेटों ने सभी परीक्षा केंद्रों की जांच की।
- अनीश यादव, उपायुक्त, करनाल