फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   70 to 86.81 percent votes were cast in most of the booths, so many booths disappointed

अधिकांश बूथों पर 70 से 86.81 प्रतिशत वोट पड़े तो कई बूथों ने किया निराश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
70 to 86.81 percent votes were cast in most of the booths, so many booths disappointed
असंध नगरपालिका के बाल भवन स्थित बूथ संख्या 10 पर 57.65 प्रतिशत मतदान रहा। यहां कुल 673 में 668 मतदाताओं ने ही मतदान किया। इसी तरह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ संख्या 12 पर भी 57.16 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 810 में 484 मतदाताओं ने ही मतदान किया। इसी भवन में बूथ 13 में 58.17 प्रतिशत मतदान रहा। यहां 832 में 484 ने वोट डाले। यहां जीवना चानन महिला कॉलेज में बूथ सात पर सर्वाधिक 75.36 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 702 में 529 ने वोट डाले। असंध के 13 बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।
विज्ञापन

घरौंडा नगरपालिका क्षेत्र में राजकीय प्राइमरी स्कूल के बूथ संख्या पर 83 प्रतिशत मतदान हुआ है, यहां 800 में 664 लोगों ने मतदान किया है। जबकि ऋषिकुल सी.से.स्कूल में बूथ-6 पर 63.22 प्रतिशत मतदान हुआ, जिस पर 900 में 569 लोगों ने वोट डाले। इसी तरह नायब तहसीलदार कक्ष में बने बूथ सात-ए में 63.73 प्रतिशत मतदान ही हो पाया है, यहां 852 में सिर्फ 543 लोग वोट डालने पहुंचे हैं। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बूथ संख्या 16 में 700 में 453 यानी 64.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। मार्केट कमेटी के बूथ संख्या पांच में 939 में 615 लोगों ने वोट डाले, जो 65.5 प्रतिशत है, हालांकि यहां 20 बूथों से 70 से 83 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ है।
विज्ञापन

निसिंग नगरपालिका के बूथ संख्या 001ए (गुरु तेज बहादुर खालसा सी.से.स्कूल) में सर्वाधिक 85.64 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 766 में 656 मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बालक) में स्थित बूथ संख्या सात पर 63.98 प्रतिशत वोट पड़े। यहां कुल वोट 694 थे, 444 वोट डालने पहुंचे। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बालिका) के बूथ संख्या पांच पर 68.15 प्रतिशत मतदान रहा, यहां 942 में 642 ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरावड़ी नगरपालिका के बूथ संख्या एक राजकीय प्राइमरी स्कूल में सर्वाधिक 86.81 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 993 में 862 ने वोट डाले, यहां बूथ संख्या 12ए राजकीय सी.से.स्कूल में 653 में 422 ने वोट डाले, जो 64.62 प्रतिशत रहा। नगरपालिका भवन में बूथ नौ ए में 68.77 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 714 में 491 लोगों ने वोट डाले। जबकि 18 बूथों पर 70 से 86.81 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed