फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   70 lakhs cheated on the pretext of sending them to America

Karnal News: अमेरिका भेजने के बहाने 70 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
70 lakhs cheated on the pretext of sending them to America
करनाल। अमेरिका भेजने के नाम पर दो युवकों से एक व्यक्ति ने 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में डिंगर माजरा निवासी नरसी ने बताया कि उसने अपने पुत्र अंकुश व रिश्तेदार अनिकेत को यूएसए भेजने के लिए विपुल से बात की थी। आरोपी ने 70 लाख रुपये मांगे। अलग-अलग समय में उन्होंने आरोपी को रुपये दिए। 23 जनवरी को आरोपी ने उसके बेटे व रिश्तेदार को थाईलैंड व एक मार्च को ढोहा, 15 मार्च को दुबई और तीन अप्रैल को अजरबाइजान भेजा। आरोपी तीन महीने से उनके बच्चों को गुमराह कर रहा है। उनके 19 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। आरोपी ने उसके 70 लाख रुपये खर्च करा दिए। इसके बाद उसने अपने बेटे को 28 अप्रैल को भारत बुला लिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी से रुपये मांगे तो आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed