फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   6.74 lakh rupees stolen by breaking bank wall

Karnal News: बैंक की दीवार तोड़ 6.74 लाख रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
6.74 lakh rupees stolen by breaking bank wall
बैंक की दीवार तोड़ 6.74 लाख रुपये चोरी - फोटो : बैंक की दीवार तोड़ 6.74 लाख रुपये चोरी
- पक्का खेड़ा गांव के मोड़ पर स्थित एक्सिस बैंक में वारदात, डीवीआर भी ले गए
विज्ञापन


करनाल/निसिंग। पक्का खेड़ा गांव के मोड़ पर स्थित एक्सिस बैंक की दीवार में सेंध लगाकर चोर 6.74 लाख रुपये ले गए। चोर जाते हुए डीवीआर भी ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर दीपक ने बताया कि बीते शुक्रवार को रोज की तरह एक्सिस बैंक शाखा को लॉक करके कर्मचारी चले गए थे। सोमवार सुबह नौ बजे जब कर्मचारियों ने बैंक को खोलकर देखा तो बैंक की पीछे की साइड वाली दीवार टूटी थी। चोरों ने स्ट्रांग रूम के दरवाजे के डिफेंडर के ऊपर से काटकर अलमारी में रखे करीब 6.74 लाख रुपये चोरी कर लिए। बैंक शाखा में लगे कैमरे की रिकॉर्डिंग डीवीआर सेंटर में पता किया तो सोमवार की रात करीब 1.26 बजे बैंक की नेटवर्क कनेक्टिविटी चली गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल पर निसिंग थाना प्रभारी जगदीश पांडे सहित सीआईए वन, सीआईए टू की टीमों ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन



रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
जिस तरह चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इससे साफ है कि चोरों ने पहले रेकी की होगी। क्योंकि बैंक के पीछे की दीवार खेत में है। इस कारण चोरों ने खेत में बैठकर दीवार को तोड़ा और फिर बैंक के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed