फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   हथियारों से लैस पशु तस्करों ने रात को किए कई पशु चोरी

हथियारों से लैस पशु तस्करों ने रात को किए कई पशु चोरी

Sun, 27 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
हथियारों से लैस पशु तस्करों ने रात को किए कई पशु चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरावड़ी (करनाल)। शहर में अज्ञात चोरों और पशु तस्करों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के साथ-साथ गलियों में बंधे पशुओं को भी खोलकर ले जाने लगे हैं। चोरों के बढ़ते आतंक से कस्बावासी परेशान हैं। परेशान शहरवासियों ने पुलिस से अज्ञात चोरों को पकड़ने के साथ-साथ रात्रि गश्त बढ़ाने मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात भी अज्ञात पशु तस्कर ने शहर में कई जगहों पर पशु खोले और उन्हें एक पिकअप गाड़ी में लोड करके चलते बने। सभी पशु गोवंश के थे। यह पशु तस्कर हथियारों से लैस थे। पशु तस्करों ने कई जगह पर वारदात को अंजाम दिया, यदि लोग विरोध करते तो पशु तस्कर गोली चला देते और कोई अनहोनी घटना घट जाती। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता गोपीचंद ने बताया कि रात को उसका बैल गली में बंधा हुआ था, उसे रात को शोर सुनाई दिया, जब वह उठा तो उसने देखा कि कुछ पशु तस्कर उसके बैल को गाड़ी में चढ़ा रहे थे। इतने में वह पहुंचा तो पशु तस्कर गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक पशु तस्कर फरार हो चुके थे। इसके अलावा शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पशु-तस्कर गाड़ी में लोड करके ले गए। इधर वार्ड नंबर-1 के पार्षद आत्मप्रकाश, नवीन कुमार, सन्नी कुमार, अशोक कुमार, भूषण कुमार, मदन लाल, ईश्वर सिंह, नरेश कुमार, रवि, संजय, नंदलाल, निहाल सिंह समेत अन्य लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इन पशु तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी के बैल चोरी न हों। उन्होंने रात्रि गश्त भी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed