{"_id":"5a3aad144f1c1b4e718ba673","slug":"61513794836-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश, जांच शुरू
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी पर स्प्रे छिड़क एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास, नकदी निकालने में नाकाम रहे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री।
शहर में बीती रात बदमाशों द्वारा एटीएम मशीन में तोड़फोड़ करते हुए नकदी लूटने की कोशिश की गई। हालांकि, बदमाश कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पटवार खाना से कुछ दूरी पर बाजार में एक बैंक की एटीएम मशीन लगी है। बीती रात बदमाशों ने मशीन से छेड़छाड़ कर पैसे निकालने की कोशिश की और केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे छिड़क दिया। बदमाशों द्वारा मशीन तोड़ने के लिए पूरे प्रयास किये गए, लेकिन पैसे नहीं निकाल पाये। गौरतलब है कि इंद्री में कई बैंकों की एटीएम मशीनें लगी हैं, जिनमें ज्यादातर एटीएम मशीनों पर सुरक्षाकर्मी नहीं है। इंद्री पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।