{"_id":"5a395b574f1c1ba12d8b9b11","slug":"61513708375-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी साहब डैड बाडी तो तलाश करा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी साहब डैड बाडी तो तलाश करा दो
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने पहले हुई थी हत्या, अभी तक शव बरामद नहीं कर पाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गत 15 नवंबर को गांव बड़ौता निवासी हलवाई राजिंद्र शर्मा की हथलाना में हुई हत्या के मामले में पुलिस आज तक राजिंद्र शर्मा का शव बरामद नहीं कर पाई है। मामले को लेकर मंगलवार को काफी संख्या में ग्रामीण एसपी जेएस रंधावा से मिले और न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने मांग की कि राजेंद्र के शव की तलाश कराई जाए, ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें। राजिंद्र शर्मा के परिजनों को आरोप है कि हथलाना निवासी चाचा-भतीजे ने राजिंद्र शर्मा की हत्या कर उसके शव को कहीं दबा दिया है। एसपी ने आश्वासन दिया कि गंभीरता से इसकी जांच कराई जाएगी।
बड़ौता निवासी हरिराम ने बताया कि उसका भाई राजेंद्र हलवाई था। गत 15 नवंबर को वह किसी के भोग पर हथलाना गया था। वहां मुआना निवासी मेहर सिंह और भतीजे दर्शन ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने राजिंद्र को नहर में फेंक दिया है, लेकिन वह रोहतक, दिल्ली, मूनक सहित सभी नहर हेड और थानों में जा चुके हैं, लेकिन राजिंद्र की डेड बॉडी नहीं मिली है। हरिराम का आरोप है कि उसके भाई को मार कर हीं मिट्टी में दबाया गया है।
वहीं, निसिंग थाना एसएचओ दिवान सिंह ने बताया कि राजिंद्र की हत्या के मामले में मुआना निवासी मेहर सिंह और दर्शन को गिरफ्तार किया गया है। जो पांच दिन के रिमांड पर चल रहे हैं, बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राजिंद्र को नहर में फेंक दिया था, तलाश की जा रही है।