फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   61 percent voting in Karnal Lok Sabha seat and 57 percent voting in Vis

Karnal News: करनाल लोकसभा सीट में 61 तो विस में 57 फीसदी मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
61 percent voting in Karnal Lok Sabha seat and 57 percent voting in Vis
- शहरों की अपेक्षा गांवों के मतदाताओं में दिखा अधिक उत्साह, ईवीएम में खराबी से कुछ स्थानों पर देरी शुरू हुई प्रक्रिया
विज्ञापन

- 2019 के चुनाव में हुए 68.31 फीसदी मतदान से 7.31 प्रतिशत रहा कम
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। लोकसभा क्षेत्र करनाल में नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से 61 प्रतिशत मतदान हुआ। जो 2019 के चुनाव में हुए 68.31 प्रतिशत मतदान से 7.31 प्रतिशत कम है। जबकि करनाल विधान सभा सीट पर 57 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके साथ ही लोकसभा क्षेत्र के 19 और विधान सभा क्षेत्र के नौ प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में कैद हो गई, जिसका फैसला चार जून को सामने आएगा।
चुनाव के दौरान कोई बड़ी वारदात तो सामने नहीं आई लेकिन कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं जरूर दिखीं। कुछ स्थानों पर ईवीएम की खराबी के कारण मतदान देरी से शुरू हो सका। मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा रही। शहरी क्षेत्र में अवकाश जैसी स्थिति दिखी।
विज्ञापन

मतदान शुरू होते ही आदर्श पब्लिक स्कूल के बूथ 211 पर ईवीएम में गड़बड़ी से करीब 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ तो प्राइमरी स्कूल के बूथ 208 पर 35 मिनट की देरी हुई। शिव कॉलोनी के शिवा पब्लिक स्कूल में ईवीएम की खराबी से करीब दो घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। यहां ईवीएम को बदलने के बाद ही स्थिति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमनगर में पूर्व सीएम व प्रत्याशी वोट डालकर निकले तो उनके सुरक्षा कर्मी की एक सोशल मीडिया कर्मी से झड़प हो गई। मूनक के बूथ 143 पर करीब आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हो सका। तरावड़ी के बूथ 103, 117 व 118 पर भी ईवीएम खराब होने पर मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। बताते हैं कि 117 बूथ पर मतदान शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे बाद ईवीएम खराब हो गई, जिसे ठीक करने पर दोबारा मतदान चालू हुआ। इसी तरह से कुछ अन्य स्थानों पर भी दिक्कतें आई लेकिन मतदान चलता रहा।
दावे के मुताबिक नहीं थे इंतजाम
मतदान पर गर्मी का असर दिखा। मतदान केंद्रों पर दावे के मुताबिक तो नहीं लेकिन काफी इंतजाम थे। भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा, निफा जैसी कई संस्थाओं ने भी शीतल पेयजल आदि की व्यवस्था की थी। गांवों में भी लंगर व पेयजल की छबीलें नजर आईं। शाम तक की स्थिति देखें तो शहरी मतदाताओं की अपेक्षा मतदान में कस्बों व गांवों के मतदाताओं में अधिक उत्साह दिखा।

शांतिपूर्ण हुआ मतदान : उत्तम सिंह
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि करनाल लोकसभा सीट व करनाल विधानसभा उप चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ है। मतदाताओं खासकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से सूर्य तपिश के साथ ही बूथों पर लंबी कतारों के बीच बुजुर्गों, युवाओं, दिव्यांग और महिलाएं खड़ीं नजर आईं। मौसम के साथ मतदान के प्रतिशत में कमी और बढ़ोतरी होती रही। पूरे लोक सभा क्षेत्र में शाम को छह बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। करनाल विधानसभा उप चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि करनाल विधानसभा का उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। शाम तक कुल लगभग 57 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 262821 लाख मतदाता हैं। विधानसभा में 225 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed