फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   505 beds will be added to the medical college, with 90 beds for new super specialties.

Karnal News: मेडिकल कॉलेज में 505 बेड बढ़ेंगे, नई सुपर स्पेशियलिटी में होंगे 90 बेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
505 beds will be added to the medical college, with 90 beds for new super specialties.
राम सारस्वत
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के फेज-2 विस्तार की जो तस्वीर सामने आ रही है वह पहले से कहीं बड़ी है। करीब 505 नए बेड में से 90 बेड नई सुपर स्पेशियलिटी के लिए होंगे।
कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी और नेफ्रोलॉजी के लिए 30-30 बेड प्रस्तावित हैं। तीनों विभाग वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध नहीं हैं। इस लिहाज से फेज-2 महज नए भवन और अतिरिक्त बेड की योजना से अधिक है।
विज्ञापन

फेज-2 में करीब 18 प्रतिशत क्षमता केवल हृदय, दिमाग और किडनी से जुड़ी विशेषज्ञ सेवाओं के लिए रखी गई है। फेज-2 के प्रस्ताव में कार्डियोलॉजी के लिए 30 बेड रखे गए हैं। वर्तमान में यहां कार्डियोलॉजी विभाग नहीं होने के कारण गंभीर हृदय रोगियों को विशेषज्ञ उपचार के लिए दूसरे संस्थानों की ओर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए विस्तार में अलग से 30 बेड का प्रावधान होने से भविष्य में हृदय रोग से जुड़े मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में ही विशेषज्ञ उपचार की व्यवस्था विकसित होने का रास्ता खुलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed