{"_id":"67b78810a112e929c60c4007","slug":"50-people-caught-traveling-in-train-without-ticket-karnal-news-c-18-knl1008-585981-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करते 50 लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करते 50 लोग पकड़े
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रेलवे स्टेशन करनाल के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर टीटीई ने 50 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा। जिसके बाद उनसे ट्रेन के किराए के हिसाब से जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा गया। इनमें कुछ वे लोग भी थे जो बेवजह प्लेटफाॅर्म पर घूम रहे थे।
ऐसे करीब 20 लोगों पर भी प्लेटफाॅर्म पर खड़ी ट्रेन के किराए के हिसाब से जुर्माना लगाया गया। इनके अलावा आसपास के कई लोगों को चेतावनी देकर प्लेटफाॅर्म से बाहर किया गया। बेवजह प्लेटफॉर्म पर घूमने वाले ज्यादातर लोग आसपास के क्षेत्र के रहने वाले थे।
वीरवार को रेलवे अधिकारियों की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसमें ट्रेन के अंदर और प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों की टिकटों की सघन जांच की गई। जिसमें टीटीई अमन कुमार ने बिना टिकट के कई यात्री पकड़े। जिनको जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन
रेलवे के टीटीई ने बताया कि बिना टिकट वाले यात्रियों की जांच रोजाना होती है। आमतौर पर रोजाना 30 से 40 लोग बिना टिकट या बेवजह प्लेटफॉर्म पर घूमते हुए मिल जाते हैं।
टीटीई अमन कुमार ने बताया कि उन्होंने यह अभियान रेलवे के सीएमआई कमर्शियल मैनेजर इंस्पेक्टर विनोद कुमार के निर्देशानुसार चलाया। इन सभी पर रेलवे अधिनियम के तहत उचित जुर्माना लगाया गया। कुछ यात्रियों ने मौके पर जुर्माना भर दिया जबकि कुछ को रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। ि