फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   5 injured in four road accidents

Karnal News: चार सड़क हादसों में 5 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
5 injured in four road accidents
करनाल। जिले में चार अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। नीलोखेड़ी के पास बाइक सवार अनुज और अजय सैनी कार की टक्कर से घायल हुए। नगला चौक पर पैदल जा रहे धुरन पासवान और एक अन्य व्यक्ति को कार ने टक्कर मारी। सेक्टर-12 में ईपीएफओ कर्मचारी मीनू कार की चपेट में आईं। वहीं शेखपुरा रामवर चौक के पास सैन्य वाहन की टक्कर से दो युवकों के घायल होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

चालक ने कट मारा, बाइक टकराई, दो घायल



नीलोखेड़ी के पास फ्लाईओवर पर हादसा, कुरुक्षेत्र जा रहे थे करनाल के युवक



करनाल/नीलोखेड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के नीलोखेड़ी के पास फ्लाईओवर से कुछ पहले तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार अनुज और अजय सैनी घायल हो गए। बुटाना थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




सेक्टर-8 निवासी अनुज ने पुलिस को बताया कि वह चोलामंडलम में ऋण विभाग में कार्यरत है। वह अपने दोस्त अजय सैनी के साथ मोटरसाइकिल से कुरुक्षेत्र जा रहा था। बाइक अनुज चला रहा था। नीलोखेड़ी फ्लाईओवर से कुछ पहले पीछे से आ रही काले रंग की कार के चालक ने उनकी बाइक के आगे अचानक कार मोड़ दी। इससे बाइक सीधे कार के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना बुटाना प्रभारी विपिन कुमार के अनुसार, दोनों की चिकित्सकीय रिपोर्ट में तीन-तीन चोटें दर्ज हैं। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले में जांच जारी है।



पैदल जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, घायल



करनाल। नगला चौक के पास पैदल जा रहे धुरन पासवान कार की टक्कर से घायल हो गए। इंद्रा कॉलोनी निवासी धुरन पासवान के साथ जा रहे एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। हादसा 29 सितंबर की रात करीब 10:56 बजे हुआ।



धुरन पासवान के बेटे धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिता नगला चौक पर सड़क की अपनी ओर पैदल जा रहे थे। कार नंबर एचआर-89-0737 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। पिता के साथ जा रहे व्यक्ति और प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का नंबर नोट किया। शिकायतकर्ता के अनुसार कार में दो लोग सवार थे।



शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि हादसे के समय कार चालक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। मधुबन थाना प्रभारी लखविंदर ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है।



महिला कर्मचारी कार की चपेट में आई, पैर में फ्रैक्चर



करनाल। सेक्टर-12 में ईपीएफओ कार्यालय के सामने सड़क पार कर रही महिला कर्मचारी मीनू को कार ने टक्कर मार दी। पैर में फ्रैक्चर हो गया। निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर टांग में टाइटेनियम रॉड डाली गई। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।



सेक्टर-12 निवासी मीनू कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय में कर्मचारी हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह अपनी सहकर्मी कविता के साथ कार्यालय के सामने दुकान से जूस पीकर लौट रही थीं। आरोप है कि कार चालक संदीप कुमार ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक उसी कट से यू-टर्न लिया और मीनू को टक्कर मार दी।



सहकर्मी कविता ने ईपीएफओ कार्यालय में फोन कर अन्य कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद चालक दोनों को निजी अस्पताल लेकर गया लेकिन आरोप है कि इलाज शुरू होने से पहले ही वहां से चला गया।



थाना सिविल लाइन प्रभारी विक्रांत ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।



सैन्य वाहन से हादसे की प्राथमिकी दर्ज
करनाल। शेखपुरा रामवर चौक के पास तेज रफ्तार सैन्य वाहन से हुए हादसे में वीरवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक नीरज और संदीप घायल हो गए थे।

हादसे में 16 वर्षीय नीरज और उसके ताऊ के लड़के संदीप के पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव सदरपुर निवासी गुरदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हादसा 27 सितंबर को हुआ। नीरज और संदीप स्कूटी पर फूसगढ़ जा रहे थे। शेखपुरा रामवर चौक के पास सामने से आ रहे सैन्य वाहन ने टक्कर मार दी। सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed