फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बाजारों में जाम से मुक्ति दिलाएगा वन-वे फार्मूला

बाजारों में जाम से मुक्ति दिलाएगा वन-वे फार्मूला

Tue, 10 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाजारों में जाम से मुक्ति दिलाएगा वन-वे फार्मूला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर के कर्ण गेट और इसके आस-पास के कॉमर्शियल एरिया में ट्रैफिक जाम की समस्या का हल निकालने के लिए अब जिला प्रशासन वन-वे फार्मूला लागू करने जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी तिथि तय नहीं की गई है। ये योजना लागू करने से पहले प्रशासन की ओर से बाकायदा पहले दुकानदारों व व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी और एक सप्ताह तक उनके सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वे इसी माह इस व्यवस्था को लागू कराएंगे।
ये फैसला सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला रोड सेफ्टी कमेटी की मासिक बैठक में लिया गया। बैठक में डीसी डॉ. आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक एसएस भोरिया, रोड सेफ्टी एसोसिएट (आरएसए) शुभम भारद्वाज व कमेटी के सदस्यों ने रोड सेफ्टी को लेकर मंथन किया। इस दौरान आरएसए ने सुझाव दिया कि ओल्ड सब्जी मंडी रोड पर स्थित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट से दोपहिया व पैदल वाहनों को छोड़कर, बाकि सभी वाहनों को वन-वे करने से इस समस्या का काफी हद तक समाधान संभव हो सकता है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड की ओर से कमेटी चौक को आने वाले वाहन दो किसान चौक से डायवर्ट होकर कुंजपुरा रोड पर जा सकते हैं, वाहन सीधे कमेटी चौक भी जा सकते हैं, लेकिन पुलिस ट्रैफिक पोस्ट से सीधे कुंजपुरा रोड पर ना जाएं, बल्कि कमेटी चौक आकर दो किसान चौक से होकर बीएसएनएल कार्यालय के आगे होते हुए कुंजपुरा रोड पर जा सकते हैं। कमेटी सदस्यों का सुझाव था कि पुलिस पोस्ट से कमेटी चौक तक आने-जाने के लिए दुकानदारों के आगे से अतिक्रमण हटाए जाने से भी जाम की समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए निर्णय लिया कि इस तरह की व्यवस्था को मीडिया में प्रकाशित करवाकर नागरिक व दुकानदारों के सुझाव एवं आपत्ति ली जाएंगी और सब कुछ ठीक रहा तो वन-वे के सुझाव को क्रियांवित किया जाएगा। बता दें कि फिलहाल शहर के सभी बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति रहती है, दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने के कारण बाजारों से निकलना बड़ा मुश्किल होता है।
विज्ञापन


6181 वाहनों के चालान किए
बैठक में पुलिस विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि बीते मास करनाल पुलिस द्वारा जिला में बिना हेल्मेट के 6181, लाल बत्ती को पार करने के 89, अत्याधिक स्पीड के 504, गलत पार्किंग के 104, गलत दिशा में ड्राईविंग के 1091, ड्राईविंग के समय मोबाइल का प्रयोग करने के 39, नशे में ड्राईविंग के 45, बिना सीट बेल्ट के 498, सीसीटीवी पोस्ट चालान 817, दोपहिया पर तीन सवारी 653 व लेन चेंजिंग के 140 चालन किए गए और दोषी व्यक्तियों से 2 लाख 27 हजार रुपये की वसूूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 एजेंडे, 4 पेंडिंग : टोल बचाने वालों को रोकने को लगाए जाएंगे बैरियर
पिछले महीने की बैठक में प्रस्तुत एजेंडा में 12 समस्याओं का विभिन्न विभागों की ओर से समाधान किया गया, जबकि 4 पेंडिंग रह गई। इसके अतिरिक्त सदस्यों की ओर से आधा दर्जन से ज्यादा नए प्वाइंट भी उठाए गए, जो अगली मीटिंग तक समाधान के लिए नोट कर लिए गए। बैठक में बताया गया कि बसताड़ा से कुटेल मार्ग पर गड्ढे भरे गए। टोल बचाने के लिए वाहन कुटेल से होकर जीटी रोड पर जाते हैं, मार्केटिंग बोर्ड व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से इस स्थल का निरीक्षण कर लिया है, अब यहां वाहनों को रोकने के लिए ऊंचे बैरियर लगाए जाएंगे। इस बारे डीडीपीओ संबंधित ग्राम पंचायत से प्रस्ताव लेकर रोड सेफ्टी कमेटी को सूचित करेंगे। नेशनल हाईवे पर कंबोपुरा गांव के पास खुले नाले पर स्लैब रखवा दी गई है व ग्रिल भी लगा दी गई है। ओल्ड सब्जी मंडी रोड पर मुगल कैनाल पुलिया के साथ वाहन अस्थायी रूप से बने एक कट से सब्जी व फल की रेहड़ियों पर खरीददारी के लिए मुड़ते थे, जिससे दुर्घटनाएं होती थी, अब यहां नगर निगम द्वारा छोटे बोलार्ड लगवा दिए गए हैं। इसके साथ ही नीलोखेड़ी क्षेत्र में एबला रोड पर स्थित एक पुल के साथ एक तरफ की टूटी दीवार को दोबारा बना दिया गया है। इसी प्रकार, चंद्राव गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक जगह बचाव ग्रिल नहीं थी, अब यहां सीसी से बनी ग्रिल लगा दी गई है। नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन से स्टेट हाईवे-33 मार्ग पर गड्ढों को भरवाया गया, अब यहां बिटुमिन से कारपेंटिंग की जाएगी।

सर्विस लेन की करनी होगी रिपेयर
घरौंडा के पास एनएचएआई सर्विस लेन को रिपेयर करेगी, मौजूदा स्पीड ब्रेकर की यदि जरूरत है तो उस पर मार्किंग करेगी अन्यथा उसे हटवाएगी। नगर निगम आईटीआई फ्लाई ओवर से आगे बसंत विहार की तरफ मोड़ पर लाइट की अस्थायी व्यवस्था करेगा। नगर निगम की ओर से पुरानी सब्जी मंडी रोड पर मुगल कैनाल पुलिया से आगे बने स्पीड ब्रेकर पर मार्किंग और सूचना बोर्ड लगाया जाएगा। एनएच से कुटेल की तरफ टोल बचाने के लिए जो वाहन निकलते हैं, उन्हें रोकने के लिए वहां ऊंचा बैरियर लगाया जाएगा।


बैठक में यह आए नए प्वाइंट
नमस्ते चौक से मीरा घाटी चौक की मरम्मत की जाए। करनाल-मूनक रोड को गड्डा मुक्त किया जाए। करनाल से गुजरते एनएच-44 पर एंट्री-एग्जिट के लिए बोर्ड लगाए जाएंगे। बिना रजिस्ट्रेशन के सड़कों पर चलते ई-रिक्शा के चालान किए जाएंगे। नमस्ते चौक से मीरा घाटी की तरफ बड़े लोडर धर्म कांटे पर जाने के लिए मुड़ते हैं, इससे जाम की स्थिति बन जाती है, इसका समाधान निकाला जाए। पुरानी सब्जी मंडी के सामने ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस पहले की तरह रेहड़ियों को हटवाया जाए। नए सुझावों की चर्चा के दौरान उपायुक्त ने सदस्यों को बताया कि अन्य कोई सुझाव हो तो उसकी फोटो लेकर, रोड सेफ्टी मीटिंग करनाल एट जीमेल डॉट कॉम पर मेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed