फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   इलाज और अच्छा खाना नहीं मिलने पर नाबालिग अपराधियों ने भूख हड़ताल

इलाज और अच्छा खाना नहीं मिलने पर नाबालिग अपराधियों ने भूख हड़ताल

Mon, 21 May 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
इलाज और अच्छा खाना नहीं मिलने पर नाबालिग अपराधियों ने भूख हड़ताल
इलाज और अच्छा खाना नहीं मिलने पर नाबालिग अपराधी बैठे भूख हड़ताल पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मधुबन के पास नाबालिग अपराधियों के लिए हाल ही में बनाए गए प्लेस ऑफ सेफ्टी (ऑब्जर्वेशन होम) में नाबालिग दो दिन से भूख हड़ताल पर हैं। उनका आरोप है कि उन्हें न तो अच्छा खाना मिल रहा है और न ही बीमार होने पर इलाज मिलता है। आरोप है कि कई बच्चों को कई दिन से त्वचा की प्राब्लम है, लेकिन उनको आज तक डॉक्टरों को नहीं दिखाया गया। भूख हड़ताल की सूचना मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने आनन फानन में अधिकारियों को वहां पर भेजा। कुछ बच्चों का मेडिकल कॉलेज में चेकअप भी कराया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही मधुबन के पास संगीन अपराधों में शामिल रहे नाबालिग बच्चों के लिए प्लेस ऑफ सेफ्टी तैयार किया गया है। इसमें अंबाला से 54 बच्चों को यहां पर शिफ्ट किया गया है। इसमें लूट, डकैती व हत्या समेत रेप के आरोपी भी हैं। इन सभी के केस अदालत में चल रहे हैं। प्रदेश सरकार के प्रोजेक्ट के अनुसार, इनको यहां पर शिफ्ट किया गया था। इससे पहले, ऐसे अपराधियों को अंबाला के बाल सुधार गृह में भेजा जाता था। बताया जाता है कि यहां पर इनको अच्छा खाना नहीं मिलता और न ही बीमार होने पर इलाज। शनिवार को दोपहर बाद नाबालिगों ने खाना छोड़ दिया और हड़ताल शुरू कर दी। रविवार को आनन-फानन में अधिकारी को मौके पर पहुंचे और समस्याएं जानीं। नाबालिग आरोपियों ने बताया कि कई को त्वचा की बीमारी हो चुकी है। आज तक उनका इलाज नहीं करवाया गया, जबकि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज तक जाने के लिए उनको गार्ड नहीं मिलता। इस कारण उनको इलाज भी नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed