{"_id":"698f7626ecd30732ab0bc302","slug":"400-farmers-participated-in-the-district-level-farmers-fair-karnal-news-c-18-knl1018-845059-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला स्तरीय किसान मेले में 400 किसानों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला स्तरीय किसान मेले में 400 किसानों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
करनाल। कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से खंड निसिंग के गांव गोंडा में फसल विविधीकरण योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया। मेले में करीब 400 किसानों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए करीब तीन लाख रुपये तक के अनुदान की जानकारी दी गई। कृषि कंपनियों और बागवानी विभाग ने भी स्टॉल लगाए। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र से आए डॉ. सुभाष गिल और डॉ. मंगल सिंह ने फसल विविधीकरण पर जोर देते हुए किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी। पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. हरिओम शर्मा व डॉ. नरेश ने पशुओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को खनिज मिश्रण व दवाइयों की किट वितरित की गई।
उपनिदेशक वजीर सिंह ने बताया कि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों का ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
किसानों की आय दोगुनी करने को सरकार प्रतिबद्ध : विधायक
विधायक भगवानदास कबीर पंथी ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रण सिंह चौहान, मार्केट कमेटी चेयरमैन रोहित राणा व किसान उपस्थित रहे।