{"_id":"69dd47de48a83c4d2f0164ec","slug":"40-players-are-practicing-at-the-basketball-nursery-in-model-town-karnal-news-c-18-knl1018-885247-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मॉडल टाउन की बास्केटबाॅल नर्सरी में 40 खिलाड़ी कर रहे हैं अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मॉडल टाउन की बास्केटबाॅल नर्सरी में 40 खिलाड़ी कर रहे हैं अभ्यास
Tue, 14 Apr 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खेल नर्सरी मे बास्केटबाॅल का अभ्यास करते खिलाड़ी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक अप्रैल से शुरू हुई खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। मॉडल टाउन स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संचालित बास्केटबाॅल की नर्सरी में 40 खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रही हैं।
जिले को मिलीं 70 खेल नर्सरियों में बास्केटबॉल की इस बार चार नर्सरियां हैं। इनमें से एक करनाल के मॉडल टाउन, दूसरी मुजरा गांव, तीसरी कुटेल और चौथी बदराना गांव में है। मॉडल टाउन स्थित खेल नर्सरी में 20 पुरुष व 20 महिला खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। कोच रजत हैं।
कोच ने बताया कि उनकी नर्सरी से तमनप्रीत व शर्मिला प्रदेश स्तर और भूमि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। वह खुद प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल की ओर से मिले मैदान में बास्केटबाॅल के पोल पर जंग लगा हुआ है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखकर बदलने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, जिसका आयोजन 6 से 12 जुलाई तक होना है, के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
वर्जन
जिला खेल विभाग सभी खिलाड़ियों की हर एक सुविधा का ध्यान रख रहा है। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो वह जिला खेल विभाग कर्ण स्टेडियम में आकर लिखित शिकायत कर सकते हैं। - राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी