फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   4.90 lakh cheated in the name of getting government job

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 4.90 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
4.90 lakh cheated in the name of getting government job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शिक्षक दंपती को फूड एंड सप्लाई विभाग दिल्ली व कृषि विभाग में क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ितों को लखनऊ तक के चक्कर कटवाए। अल्फा सिटी निवासी मनीष ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार को सौंप दिया है।
मनीष के अनुसार वह और उसकी पत्नी शहर स्थित अलग-अलग निजी विद्यालयों में बतौर शिक्षक तैनात हैं। नवंबर 2021 में उसके रिश्तेदार विनोद निवासी गोविंदपुरी तारा अपार्टमेंट दिल्ली ने उसकी जान-पहचान सेक्टर 16 करनाल निवासी कर्ण से करवाई। कर्ण ने उन्हें बताया कि वह केंद्र सरकार के कृषि भवन दिल्ली में काम करता है। कर्ण ने उससे कहा कि वह फूड एंड सप्लाई दिल्ली में नौकरी लगवा सकता है। यही नहीं उसकी पत्नी कोमल को कृषि विभाग में क्लर्क की नौकरी लगवा देगा। इसके लिए कागजात व 80 हजार रुपये मांगे। 29 नवंबर 2021 को उन्होंने कर्ण के कहने पर उसकी बहन खुशबू को गुगल पे के माध्यम से कुछ राशि ट्रांसफर की। इस तरह लगातार उनसे पैसे की मांग की जाती रही और वे खुशबू के खाते में पैसे ट्रांसफर करते रहे। 10 फरवरी 2022 को खुशबू के खाते में आखिरी बार पैसे ट्रांसफर किए थे। गुगल-पे से की गई ट्रांजेक्शन के साक्ष्य उनके पास हैं। इसके अलावा नकद राशि भी दी।
विज्ञापन

कर्ण के कहने पर उसके दोस्त लविश के खाते में 12 जनवरी 2022 को 35 हजार रुपये व अन्य दोस्त शशीकांत के खाते में 14 जनवरी को 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए। कुल 2.30 लाख रुपये दोनों को नौकरी दिलाने के नाम पर ले लिए और कुछ दिन बाद उन्हें कहा कि यहां काम नहीं हो पा रहा। उन्हें लखनऊ कृषि भवन में जाने की बात कहकर कर्ण ने होटल का किराया व रेल टिकट करवाई। उन्हें लखनऊ में होटल माया में ठहराया। वे 10 दिन वहीं ठहरे। कर्ण उन्हें टरकाता रहा। उसके बाद कर्ण ने दुर्घटना में चोट लगने का बहाना बनाया और 10 दिन की मोहलत मांगी। बाद में उन्हें लखनऊ में धर्मशाला में कमरा लेकर एक महीने तक रहना पड़ा। उन्हें ज्वॉइनिंग लेटर देने का झांसा देता रहा। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो वे वापस करनाल आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उनसे कुल 4.90 लाख रुपये हड़प लिए। पैसे वापस मांगने पर टरकाता रहा। दंपती का आरोप है कि कर्ण, उसकी बहन खुशबू व मां सीमा ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। वह अपनी बहन व साथियों के खाते में पैसे डलवाता रहा और आखिर में उनसे मिलना ही बंद कर दिया। बहुत इंतजर के बाद उनकी मां से मिले वे भी आश्वासन देती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed