फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   36 quintals of cumin stolen from truck...

Karnal News: रिटायर्ड कर्मचारियों में मांगों को लेकर गहरा रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
36 quintals of cumin stolen from truck...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कर्ण गेट कार्यालय में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक में विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई। इसमें प्रधान बलराज सिंह ने कम्यूट की राशि को 10 वर्ष आठ माह के बाद काटना बंद करवाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
कर्मचारियों ने पेंशनभोगियों को 65 वर्ष की आयु पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष की आयु पर 20 प्रतिशत की बेसिक पेंशन में वृद्धि करवाने, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करवाने, मेडिकल एलाउंस में तीन हजार रुपये लागू करवाने, वरिष्ठ नागरिकों को वोल्वो व एसी बसों, रेलवे व हवाई जहाज यात्रा में रियायत देने आदि कई मांगे उठाईं। साथ ही पारिवारिक पेंशनर्स पर पुरानी पेंशन लागू करने, पेंशन को आयकर से मुक्त करवाने और रिटायर्ड कर्मचारियों को एलटीसी ब्लॉक वर्ष के प्रथम वर्ष में दिलवाने की मांग भी की। चेतावनी दी गई कि मांगों को लागू करवाने के लिए रिटायर्ड कर्मचारी संघ आंदोलन चलाएगा।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता बलराज सिंह ने की। इस मौके पर जिला सचिव ओमप्रकाश सिहमार, कृपाल सिंह, धीरज रावत, सियानंद परोचा, तेलूराम, कर्मबीर शर्मा, सुरेंद्र रावत, ओमप्रकाश माटा, रोशन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed