फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   35 lakhs will be spent on installing reflectors and road safety

Karnal News: रिफ्लेक्टर लगाने और सड़क सुरक्षा पर खर्च होंगे 35 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
35 lakhs will be spent on installing reflectors and road safety
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। घने कोहरे से पहले सड़क किनारे, तीव्र मोड, ट्रैक्टर-ट्राली, बिजली खंभों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर रिफ्लेक्टर टेप लगेगी। इसके अलावा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाए जाएंगे। इसके अलावा सड़क सुरक्षा इंतजाम होंगे और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए फ्लैक्स बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इस कार्य पर कुल 35 लाख रुपये खर्च होंगे।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की कोष से यह राशि खर्च करने के लिए मंजूरी दी है। नोडल विभाग आरटीए की ओर से इस राशि से 50 हजार रिफ्लेक्टर स्टीकर, 30 हजार बेल्ट, 30 बंडल टेप और मजदूरों के लिए तीन हजार रिफ्लेटिव जैकेट खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

दिसंबर माह के पहले सप्ताह से इन्हें लगाने का अभियान शुरू हो जाएगा। अभियान अगले तीन माह तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान कहां-कहां गतिविधियां होंगी, इसे लेकर भी प्रशासन ने योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि धुंध छाने के बाद अमर उजाला ने अभियान चलाकर सड़कों की खामियों को उजागर किया। शहर व हाईवे की सड़कों से सफेद पट्टी न लगने, बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलने और कट व मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस मुद्दे पर 17 से 25 नवंबर तक रोजाना समाचार प्रकाशित किया गया, जिसमें सफेद पट्टी न होने से होने वाले हादसे, सड़क की अन्य खामियां व कोहरे में किन वजहों से लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, इसे उजागर किया गया। इस पर संज्ञान लेते हुए अब उपायुक्त ने सुरक्षा इंतजामों के लिए 35 लाख रुपये की राशि खर्च करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed