फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   किसानों के लिए लगाया सेमिनार, दी बैक योजनाओं की जानकारी

किसानों के लिए लगाया सेमिनार, दी बैक योजनाओं की जानकारी

Thu, 14 Feb 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
किसानों के लिए लगाया सेमिनार, दी बैक योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। यूको बैंक ने छोटे एवं सीमांत किसानों को कृषि से संबंधित गतिविधियों में व्यक्तिगत स्तर के बजाय कृषि उत्पादक संगठन बनाकर सामूहिक रूप से कार्य करने के उद्देश्य से अपने अंचल कार्यालय में एक सेमिनार का आयोजन किया। यूको बैंक के मुख्य प्रबंधक वीके शर्मा ने बताया कि यह किसानों द्वारा ग्रुप बनाकर नकदी एवं सब्जियों की फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार का सब्सिडी से जुड़ा हुआ बैंकों द्वारा कम दर पर वित्तीय सहायता प्रदान करने वाला कार्यक्रम है। इससे कृषि एक लाभप्रद उद्यम बन सके। हरियाणा सरकार भी अपने क्रोप क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत सहायता प्रदान कर रही है। इस सेमिनार में यूको बैंक, प्रधान कार्यालय के महाप्रबंधक रशपाल सिंह, अंचलप्रमुख आईएस तुलसी, अंचल की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक और हरियाणा के विभिन्न कृषि उत्पादक संगठनों के अधिकारियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय निदेशक, वेजीटेबल ग्रोअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, पुनीत सिंह थींड ने अनाज की फसलों की पैदावार में कृषि की पारंपरिक गतिविधियों की बजाय विविधीकरण पर जोर दिया। एसएपीएल के निदेशक सुखाविंदर सिंह खटरा नेसब्जियों की फसलों के क्रय-विक्रय में कृषि उत्पादक संगठन बनाकर मोल-भाव द्वारा तय की गई दरों की संभाव्यता को विस्तारपूर्वक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed