{"_id":"5b3a6baa4f1c1b71578b4639","slug":"31530555306-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकाल के आखिरी दिन भी मेयर ने किया शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकाल के आखिरी दिन भी मेयर ने किया शक्ति प्रदर्शन
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पिछले पांच साल से अपनी सरलता और सबको साथ लेकर चलने वाली मेयर रेणुबाला गुप्ता ने अपना कार्यकाल खत्म होने वाले दिन भी अपनी ताकत और पार्षदों पर अपनी पकड़ का अहसास कराया। चौधरी कॉलोनी स्थित अपने आवास पर बुलाई गई धन्यवाद बैठक में कुल 20 में 14 पार्षदों ने शिरकत की। हालांकि, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, डिप्टी मेयर मनोज वधवा समेत छह पार्षदों ने इस बैठक से दूरी बनाए रखी। इसके अलावा, मनोनीत पार्षद अशोक जैन व जगदीश सब्रवाल भी उपस्थित रहे, वीर विक्रम यहां पर नहीं पहुंचे। गौरतलब है कि पांच साल पहले मेयर रेणु बाला गुप्ता मेयर के कांग्रेसी प्रत्याशी कैलाश गोयल को पराजित करके मेयर के पद पर चुनी गई थी। इस दौरान कांग्रेस की तरफ से अपने प्रत्याशी को जिताने को लेकर पूरे प्रयास किये गए थे, लेकिन राजनीतिक उलट फेर के चलते रेणु बाला गुप्ता के पक्ष में ज्यादा मत आए थे।
मेयर का दावा 450 करोड़ से कराए 1500 विकास कार्य
सोमवार को अपना कार्यकाल पूरा होने पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने अपने आवास पर मीडिया के सामने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान मेयर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन तथा नगर पार्षदों के सहयोग से पिछले 5 साल का कार्यकाल विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। नगर निगम करनाल में करीब 450 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाकर करनाल शहर की तस्वीर को बदलने का प्रयास किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि सीमित समय में करनाल नगर निगम के सभी छोटे-बड़े करीब 1500 विकास कार्य हुए हों। नगर निगम के किसी भी पार्षद पर लेनदेन का कोई मामला सामने नहीं आया। हाउस की हर बैठक सौहार्दपूर्ण रही, सभी पार्षदों ने करनाल के विकास की ओर विशेष ध्यान दिया।
दोबारा से ठोकेंगी निगम चुनाव में ताल
एक सवाल के जवाब में मेयर ने कहा कि करनाल की जनता ने उन्हें भरपूर प्यार दिया और वह करनाल में दिल खोलकर मुख्यमंत्री और पार्षदों के सहयोग से विकास कर पाई, परंतु समय की कमी के कारण कुछ जरूरी विकास कार्य अभी शेष हैं, जो पूरे करने हैं। उनकी तमन्ना है कि वह करनाल की जनता के बीच जाकर फिर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में नगर निगम चुनाव लड़ें और करनाल की जनता की सेवा करें। उन्होंने कहा कि अगर पार्षदों ने मौका दिया तो वे दोबारा से मेयर बनेंगी।
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार को बताया उपलब्धि
रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि करनाल का स्वच्छता प्रबंधन में देश में 41वां स्थान प्राप्त करना है और हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल करना। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में करनाल शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत समूचे उत्तर भारत में प्रथम स्थान पर रहा। सफाई अभियान में 1400 कर्मचारी निगम द्वारा तैनात किए गए, स्वच्छता के साधनों के रूप में शहर में 80 हजार डस्टबिन वितरित किए गए। इसके अलावा शहर में करीब 500 डंपर डस्टबिन एवं 250 छोटे डस्टबिन लगाए गए हैं। मेयर ने कहा कि करनाल का कर्ण ताल पार्क जो पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में था, करीब 7 करोड़ की लागत से उसका जीर्णोद्धार किया गया, जो आज करनाल के लोगों के लिए पर्यटन का केंद्र बना हुआ है।
20 में से 14 पार्षद रहे मौजूद
इस मौके पर पार्षद विनोद तितोरिया, जोगिन्द्र चौहान, सुदर्शन कालड़ा, शीला देवी, सुजाता अरोड़ा, कुमंद बाला अग्घी, सोनिया पंडित , यशपाल मित्तल, पार्षद सुदेश गुलाटी के पुत्र ईश गुलाटी, कमलेश लाठर, मोहित कांबोज, रामचंद्र काला, डिंपल रानी व मनोनीत पार्षद अशोक जैन, जगदीश सभ्रवाल उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, भाजपा के जिला युवा अध्यक्ष मुकेश अरोड़ा, भगवान दास अग्घी सहित समाजसेवी बृज गुप्ता उपस्थित थे। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, डिप्टी मेयर मनोज वधवा, पार्षद बलविंद्र सिंह, बाघ सिंह व कैलाश गोयल ने मेयर की प्रेसवार्ता से दूरी बनाए रखी।