{"_id":"59778fe54f1c1b1b5e8b47d9","slug":"31501007845-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में आज से ओपीडी रजिस्ट्रेशन फीस लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में आज से ओपीडी रजिस्ट्रेशन फीस लागू
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग।
अब सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में इलाज के दिन खत्म हो गए है। प्रदेश सरकार की ओर से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व नागरिक अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन, दाखिला व टेस्टों की फीस की राशि तय कर दी गई है। जिसके आधार पर आज से सीएचसी में इलाज के लिए कटने वाले पर्ची का पांच रुपये फीस देनी होगी। जबकि दाखिला व बेड फीस प्रतिदिन 10 रुपये रहेगा। इसके साथ ही एमएलसी चार्ज सौ रुपये की बजाय दौ सौ पचास रुपये देने होंगे। जबकि कोर्ट या पुलिस की प्रार्थना पर डुप्लीकेट कॉपी प्राप्त करने की भी ढाई सौ रुपये फीस लगेगी। वहीं प्राईवेट रूम के 250 रुपये प्रतिदिन लगेंगे। इसके अलावा लैब टेस्टों में हीमोग्लोबिन के पांच, टीएलसी व डीएलसी के दस-दस रुपये, ईएसआर के दस, बीटीसीटी के दस-दस, पीलिया के एक सौ, यूरिक एसिड के 30, आरए फेक्टर के एक सौ, एचआईवीे के 50, काला पीलिया के 50, एचसीवी के एक सौ, टायफाइड के 20, वीर्य व पेशाब टेस्ट के 50-50 रुपये सहित अन्य टेस्टों की राशि निर्धारित की गई है। जबकि मरीज को एक्सरे के 50 रुपये देय होंगे। एसएमओ डॉ राजेश जौहरी ने बताया कि बीपीएल परिवार, गर्भवती महिला, डिलीवरी के 42 दिन तक व बच्चे का एक वर्ष तक, सडक़ दुर्घटना में घायल, पुलिस हिरासत में अपराधी व रेप पीड़ित की फीस नहीं लगेगी। दूसरे राज्यों के व्यक्तियों को पूरी फीस देय होगी।