{"_id":"8a2e87526e784740032a99f633b12857","slug":"31-august-the-last-date-of-deposit-of-house-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हाउस टैक्स भरने के लिए बचा एक दिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हाउस टैक्स भरने के लिए बचा एक दिन
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Sun, 30 Aug 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
वर्ष 2014-15 का हाउस टैक्स जमा कराने वाले करदाताओं के लिए 48 प्रतिशत
विज्ञापन
छूट के साथ हाउस टैक्स जमा कराने का अंतिम अवसर 31 अगस्त तक रहेगा। इसके
बाद करदताओं को कुल राशि से 48 प्रतिशत अधिक राशि देनी होगी।
नगर निगम के करदाताओं की बात करें तो करनाल शहर में करीब 1.30 लाख करदाता हैं। फिलहाल नगर निगम को उसके मोटे करदाताओं ने कर नहीं दिया है। बहरहाल ऐसे करदाताओं के लिए केवल 1 दिन का समय शेष बचा है। यदि इस दौरान वह कर जमा नहीं कराते तो एक बड़ी राशि कर के रूप में उन्हें नगर निगम को देनी होगी।
ऐसा नहीं करने वालों की बिजली से लेकर पानी तक की सप्लाई नगर निगम ने बंद करने की योजना भी बना ली है। ऐसे में अब इन करदाताओं को हर हाल में अपना हाउस टैक्स जमा कराना ही होगा। ध्यान रहे कि हरियाणा सरकार ने 31 अगस्त तक हाउस टैक्स जमा कराने वाले करदताओं को 30 प्रतिशत रिबेट दी थी। साथ ही इस अवधि तक इन करदाताओं पर लगाया गया 18 प्रतिशत का ब्याज भी सरकार ने माफ कर दिया था। ऐसे में फिलहाल 31 अगस्त तक 48 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी।
नगर निगम को मिला अब तक 10 करोड़ टैक्स
नगर निगम के हाउस टैक्स की तो इस वर्ष का निगम का टारगेट 6 करोड़ रुपये का था। इसकी एवज में नगर निगम करनाल ने अब तक करीब 10 करोड़ रुपये का टैक्स प्राप्त कर लिया है। वहीं दूसरी और नगर निगम का कुल टारगेट इस बार 100 करोड़ रुपये का था। इससे नगर निगम फिलहाल 90 प्रतिशत दूर है। इस लक्ष्य को पाने के लिए नगर निगम को अभी खूब पसीना बहाना पड़ेगा।
31 तारीख तक हाउस टैक्स भरने पर 48 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। इसके बाद 18 प्रतिशत ब्याज सहित राशि का भुगतान करने पड़ेगा। हमारे पास फिलहाल 10 करोड़ रुपये के करीब हाउस टैक्स आ चुका है।
सुमेधा कटारिया, आयुक्त नगर निगम करनाल।