फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 thousand cheated on the pretext of renting a room

कमरा किराए पर लेने के बहाने 30 हजार ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
30 thousand cheated on the pretext of renting a room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मॉडल टाउन निवासी महिला से कमरा किराए पर लेने के बहाने 30 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने एडवांस किराया देने की बात कहकर पहले अपने खाते में एक रुपया ट्रांजेक्शन करवाया। पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है।
मॉडल टाउन निवासी संगीता रानी कंबोज ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता महेंद्र ने ओएलएक्स पर घर के ऊपर के दो रूम किराए पर चढ़ाने के लिए फोटो डाले थे। 27 सितंबर को आरोपी ने उसके पिता को फोन कर कहा कि वह अनिकेत विजय महाराष्ट्र से बोल रहा है और सीआईएसएफ में सहायक उप-निरीक्षक है। उसकी अक्तूबर माह में करनाल हवाई अड्डे पर ड्यूटी लगनी है। ऐसे में वह ओएलएक्स पर किराए का घर तलाश रहा था, उसमें आपका घर उसे अच्छा लगा। उसने उसके पिता से किराया पूछा तो सात हजार रुपये प्रति माह बताया और एक माह का एडवांस देने की बात कही।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि आप अपना गूगल नंबर भेज दीजिए, वह एडवांस किराया भेज देगा। उसके पिता ने उसका नंबर दे दिया। इसके बाद उसने उसे फोन कर कहा कि आप उसे एक रुपया भेज दीजिए। जिससे यह कंफर्म हो जाए कि यह आपका ही खाता है। जिसके बाद वह एडवांस किराया भेज देगा और एक अक्तूबर को शिफ्ट कर लेगा। उसने जैसे ही उसके पास एक रुपया भेजा उसके खाते से दो बार में 30 हजार रुपये कट गए। इसके तुरंत बाद उसने अपने खाते में रखे अन्य रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। रुपये निकालने के बाद आरोपी ने स्वयं फोन कर कहा कि उसके रुपये खाते में अटक गए हैं। वह अपने खाते से कुछ रुपये उन्हें भेज दें। जिसके बाद वह वे रुपये वापस कर देगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed