फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2886.58 lakhs spent on houses, Rs 505.18 lakhs returned if not used

आवासों पर खर्च हुए 2886.58 लाख, उपयोग न होने पर 505.18 लाख रुपये वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
2886.58 lakhs spent on houses, Rs 505.18 lakhs returned if not used
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में आए 1269 आवेदन रद्द कर दिए हैं। वहीं उपयोग नहीं होने पर 505.18 लाख रुपये सरकार ने वापस ले लिए हैं। हालांकि आवासों के लिए मिले 2886.58 लाख रुपये में से 2381.40 लाख रुपये आवास बनाने पर व्यय कर लिए गए हैं।
जिले में शहरी क्षेत्रों की संख्या सात है। इसमें करनाल के साथ-साथ तरावड़ी, नीलोखेड़ी, इंद्री, असंध, निसिंग और घरौंडा का नगरीय क्षेत्र शामिल है। जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों से 4511 लोगों ने आशियाना बनवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किए थे। इनमें से 4236 आवेदकों के आवेदनों को सही पाया गया था। 275 नाम-पते फर्जी निकले। 4077 की जियो टैगिंग की गई। 159 अब भी जियो टैगिंग प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें आवास मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। जियो टैगिंग में योजना से जुड़े कर्मचारी मौके पर जाकर उसका नाम-पता देखने के बाद मौके पर उसके पास उपलब्ध मकान, जमीन का फोटो खींचकर अपलोड करते हैं। जो 2186 लोगों को भवन बनवाना शुरू करने के लिए पत्र दिया गया है। भवन निर्माण के लिए सरकार से कुल 2886.58 लाख रुपये की धनराशि मिली थी। जिसमें 505.18 लाख रुपये बच गए। जिनका कोई उपयोग नहीं हो सका। परिणाम यह हुआ कि इस धनराशि को सरकार ने वापस मंगा लिया।
विज्ञापन

शहर में पक्के मकान में रहने का मेरा सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हो गया है। मेरा मकान लगभग बन चुका है, तीसरी किस्त बाकी रह गई है, उससे मकान की फिनिशिंग कराई जाएगी। हालांकि अभी से ही मकान में रहना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीटा रानी, लाभार्थी मंगलपुर करनाल
लंबे समय से इच्छा थी कि शहर में मेरा भी आशियाना हो, लेकिन आर्थिक कमजोरी के कारण मकान नहीं बन पा रहा था लेकिन बाद में उसने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन किया तो थोड़ी देर तो लगी लेकिन उसका मकान अब बन चुका है। थोड़ा बहुत कार्य बाकी हैं।
सुदेश, लाभार्थी मंगलपुुर करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed